govt-ads

मोदी के जन्मदिन पर मसूरी से सेवा का संदेश’, गणेश जोशी बोले- देवभूमि से प्रधानमंत्री का खास आत्मीय संबंध

Blog
 Image

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मसूरी में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के बीच जुड़ाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष आत्मीय संबंध है और उनके नेतृत्व में प्रदेश में कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुए कार्यक्रम में गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

गणेश जोशी ने चारधाम और धार्मिक स्थलों के विकास, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, सीमांत क्षेत्रों के विकास और पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से उत्तराखंड को नई पहचान मिली है।

किसानों और पूर्व सैनिकों का भी जिक्र

मंत्री ने केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड में किसानों, बागवानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पूर्व सैनिकों को लाभ मिला है।

एक दीया, सेवा का संदेश

गणेश जोशी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ दीप जलाने तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में अपने स्तर पर सेवा कार्यों से जुड़ने की अपील की।