मसूरी बार्लाेगंज में सामुदायिक हाल का लोकार्पण, मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Blog
 Image


मसूरी बार्लोगंज स्थित सनातन धर्म सभा में रविवार को सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। विधायक निधि से लगभग 11 लाख रुपये की लागत से हुए इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया।लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ की अवधारणा को दोहराते हुए कहा कि सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्मशाला के बेसमेंट हाल के सुधारीकरण से अब क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार द्वारा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्ता में होती है तो “सत्ता के नशे में चूर हो जाती है” और जब विपक्ष में होती है तो “फिजूल की बयानबाजी कर सोशल मीडिया में चर्चा बटोरने का प्रयास करती है।” उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद गोरी थपलियाल, षिवानी भारती, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अरविंद सेमवाल, और सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष ललित जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।