मसूरी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट के मसूरी पहुंचने पर मसूरी आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अंकुर सैनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर 30 अप्रैल को होने वाले छावनी परिषद के चुनाव पर रणनीति बनाई गई वही सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर तेयार रहने के निर्देष दिये गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 3 साल के अंतराल के बाद देश के कैंट बोर्ड के चुनाव की घोषणा की है उत्तराखंड में 9 कैंट बोर्ड में आम आदमी पार्टी बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि मसूरी कैंट बोर्ड में भी आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी जिसको लेकर प्रत्याशियों ने जनता से जनसंपर्क शुरू कर आम आदमी पार्टी की रीति नीति से भी अवगत कराना शुरू कर दिया हैं वहीं दिल्ली और पंजाब में विकास के मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और गुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में लगातार विकास हो रहा है लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य की उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आम आदमी पार्टी सभी कैंट बोर्ड के चुनाव में अपने चुनावी सिंबल पर अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी।
इस मौके पर जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 2017 के बाद 2022 में दोबारा से सरकार बनाने का मौका दिया परंतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार टू हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है प्रदेश में लगातार हुए भर्ती घोटाले ने सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सरकार की पोल खोल कर रख दी है। वही अंकिता भंडारी में लिप्त सफेद पोष लोगो को पकड़ा नहीं गया है वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है । जोशीमठ में आई आपदा से निपटने को लेकर भी सरकार पूरी तरीके से फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने का काम 2018 में शुरू किया गया था और 2021 में उसको पूरा किया जाना था परंतु दुर्भाग्यवश देहरादून की हालत बद से बदतर हो गई है देहरादून की जनता स्मार्ट सिटी के नाम पर परेशान हो रही है परंतु स्मार्ट सिटीकी योजना के नाम पर बडा भ्रश्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है । मसूरी में भी माल रोड के सौंदर्य करण और पुनर्निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं परंतु अधिकारियों के बीच में सामंजस्य न होने के कारण इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि इन्ही सब जन सरोकार के मुददो को जेकर आप के कार्यकर्ताओं आगमी कैन्ट बोर्ड, नगर पालिका, नगर निगम के चुनाव में जनता के सामने जाएंगे और उनको पूरा विश्वास है इस बार जनता आम आदमी पार्टी पर विश्वास करेगी और आप के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलवायेगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा की 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी को कहती है और वह करती है इसका उदाहरण दिल्ली और पंजाब में देखा जा रहा है वहां की जनता ने भी आम आदमी पार्टी पर विश्वास करके सरकार बनाई है जिसका लाभ पंजाब और दिल्ली की जनता को मिल रहा है और दोनों प्रदेशों में विकास की गंगा बह रही है। इस मौके पर आजाद अलि प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्रपाल सिंह मसूरी विधानसभा प्रभारी, सुदेश सैनी, विजय लक्ष्मी, नफीस बानो, अंजली, नरेश, अंकुर अभिलाष सैनी, शरिक, हरपाल खत्री, दुर्गा प्रसाद, इलियास हुसैन, विश्वेश्वर, सुमित दयाल, पंकज पंत सहित कई लोग मौजूद थे।