मसूरी। भाजपा मंडल के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 98वें जन्मदिन पर मसूरी भाजपा कार्यकर्ता ने महात्मा योगेश्वर शिशु मंदिर के सभागार में एकत्रित हुए और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया वह अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अटल जी जन्मदिन की खुशियां मनाई। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने भारत को मजबूत देष बनाने व देष में समानता के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया व उनके समय पूरे विष्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होने कहा कि कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, पर सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी।

उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गरीबों को अंत्योदय कार्ड योजना के तहत राशन की व्यवस्था की। चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया। उन्होने कहा कि अटल जी का देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में थे। उन्होंने विदेशों में भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अटल जी के बताये मार्ग पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाये जाने के लिये कार्य कर रहे है। इस मौके पर मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,महामंत्री कुशाल सिंह राणा,पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल,महिला मोर्चा अध्यक्षा पुष्पा पडियार, मनोनीत सभासद अरविन्द सेमवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज रेंगवाल ,अनिता सक्सेना,नरेंद्र पडियार, गंभीर पंवार,राकेश ठाकुर,सुधीर डोभाल,विजय बुटोला, नर्मदा नेगी, पुष्पा पुंडीर,राधा आनंद, रीता खुल्लर ,विजय बिंदवाल,अजय सोधियाल,तनमीत सिंह खालसा अनिल सिंह अन्नू आदि मौजूद थे।