Thursday, June 1, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में भाजपा मंडल की बैठक, 2023 और 24 के चुनाव के लिये बनाई गई रणनीति, 2024 में 400 से अधिक सीटें जीतने का बनाया लक्ष्य

Sunil Sonker by Sunil Sonker
January 28, 2023
मसूरी में भाजपा मंडल की बैठक, 2023 और 24 के चुनाव के लिये बनाई गई रणनीति, 2024 में 400 से अधिक सीटें जीतने का बनाया लक्ष्य
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी में भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मसूरी विधानसभा के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष रतन चौहान द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।इस मौके पर 2023 में नगर पालिका और निगमों के चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला उपाध्यक्ष रतन चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2023 और 24 के चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के लिए 400 दिन शेष रह गए हैं 400 दिन में 400 सीटों का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 के चुनाव की तैयारी कर रही है उन्होने कहा कि भाजपा द्वारा 2024 के चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा जम्मू कष्मीर से धारा 370 धारा को हटाने का संकल्प लिया था जो पूरा किया गया वही 500 साल से अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण करने का संकल्प लिया था जिसको 1 जनवरी 2024 को लोकार्पण किया जाएगा और देश की जनता को भव्य दिव्य और अलौकिक राम मंदिर समर्पित होगा।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है और यही कारण है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी बन गई है।
उन्होंने कहा कि 2023 में नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और मसूरी नगर पालिका की सभी 13 सभासदों और नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव को भारी मतों से जनता के सहयोग से जीतेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकार की जनता के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर कहते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा देष की आजादी के समय ही  देश के टुकड़े कर दिये थे ऐसे में अगर कांग्रेस पीओके और चाइना की द्वारा कांग्रेस के षासन के द्वारा कबजाई गई भारत की भूमि को भारत जोड़ो यात्रा के माध्यत से भारत से जोड़ने का काम करती है तो भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस के साथ खड़ी होगी।
 इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी लोग भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करें वही 2023 और 24 का लक्ष्य सामने रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जनता तक पहुंचाएं जिससे कि 2023 और 24 में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत हासिल कर सके।
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है ऐसे में जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह नहीं मिल पाएगी उनको वह उतनी ही तवज्जो देंगे जितनी एक पदाधिकारी को दी जाती है । उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और ऐसे में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होने कहा कि मसूरी नगर पालिका का 2023 का चुनाव भाजपा का है और 2023 में होने वाले चुनाव में जनता के सहयोग से भाजपा 13 वाडो और अध्यक्ष पद पर कमल का फूल खिलेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पवार, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, सभासद अरविंद सेमवाल, अनीता सक्सेना, गंभीर पवार, सुषमा रावत, कमला थपलियाल, नर्मदा नेगी, अनिल गोदियाल, सतीश ढौंडियाल, अवतार सिंह कुकरेजा, ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, मसूरी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतमलाल, सुमित भंडारी, तनमीत खालसा, सपना शर्मा, अभिलाष, उमेद कुमाई, अमित पवार सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात

मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया 74 वा गणतंत्र दिवस

Next Post

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर बने इंजीनियर, खराब पडे ऑक्सीजन प्लांट को दो घंटे की मशक्कत के बाद किया ठीक

Next Post
मसूरी में भाजपा मंडल की बैठक, 2023 और 24 के चुनाव के लिये बनाई गई रणनीति, 2024 में 400 से अधिक सीटें जीतने का बनाया लक्ष्य

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर बने इंजीनियर, खराब पडे ऑक्सीजन प्लांट को दो घंटे की मशक्कत के बाद किया ठीक

ताजा खबरे

  • उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात
  • मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट
  • मसूरी देहरादून मार्ग भटटा गांव के पासएक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में गिरी, दो लोग मामूली रूप् से घायल
  • कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की करी समीक्षा 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In