Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

बूढ़ी दिवाली ‘इगास बग्वाल’ का होगा सार्वजनिक आयोजन

लोकगीत एवं पारम्परिक व्यंजन होंगे आर्कषण का केन्द्र: कक्कड़

Sunil Sonker by Sunil Sonker
October 29, 2022
बूढ़ी दिवाली ‘इगास बग्वाल’ का होगा सार्वजनिक आयोजन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति उत्तराखंड के सौजन्य से 4 नवंबर को बूढ़ी दिवाली यानी ईगास बग्वाल का सार्वजनिक आयोजन श्री गुरु नानक ग्राउंड, बन्नू स्कूल के पास रेस कोर्स में किया जाएगा। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के संरक्षक भोरेलाल गुप्ता, बाबूराम सहगल, प्रदीप वर्मा, संस्था के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़, महासचिव गौरव खंडूरी एवं कोषाध्यक्ष विनय बंसल ने ईगास बग्वाल कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड अपनी विशिष्ट संस्कृति एवं रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है । आज के तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश में यह आवश्यक है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक विरासत की विशालता एवं व्यापकता के बारे में जानकारी दें और उन्हें अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक परंपराओं से अवगत कराएं इसी दृष्टि से इस वर्ष ईगास बग्वाल का सार्वजनिक आयोजन रेस कोर्स स्थित श्री गुरु नानक ग्राउंड में 4नवम्बर को अपराहन 4:00 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह रावत गांववासी जी करेंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के प्रोटोकॉल पशुपालन एवं कौशल विकास मंत्री  सौरव बहुगुणा तथा विशिष्ट अतिथियों में धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली, राजपुर विधायक  खजान दास, चकराता विधायक  प्रीतम सिंह, तथा देहरादून नगर के महापौर सुनील उनियाल गामा होंगे । ईगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक गीत एवं संगीत की प्रस्तुती सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती रेखा धस्माना उनियाल, सौरव मैठाणी तथा एलेग्जेंडर के द्वारा किए जाएंगे। ईगास बग्वाल आयोजन समिति के सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी कार्यक्रम स्थल पर लगवाने की योजना बनाई है इन स्टालों में विभिन्न प्रकार की उत्तराखंडी व्यंजन-जायका व खानपान भी उपलब्ध रहेंगे जिससे दर्शक बग्वाल का पूरी तरह लुप्त ले पायेंगे। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष  राजकुमार कक्कड़ ने बताया कि इस अवसर पर पत्रकारिता, सार्वजनिक क्षेत्र, सामाजिक जनकल्याण, चिकित्सा जगत, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय, अप्रतिम तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को ‘ईगास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव श्री गौरव खंडूरी ने बताया कि कार्यक्रम में ईगास बग्वाल के इतिहास तथा उत्तराखंड की विशिष्ट परंपराओं पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा भी की जायेगी तथा अन्त में भेलौ खेल का भी आयोजन होगा। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने ईगास के इस सार्वजनिक समारोह में सभी राज्य प्रेमियों तथा संस्कृति प्रेमियों को बढ चढ कर भाग लेने का आमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

4 नवंबर को सीएम धामी करेंगे मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ

Next Post

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मसूरी में ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात, आप पार्टी पर बोला हमला

Next Post
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मसूरी में ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात, आप पार्टी पर बोला हमला

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मसूरी में ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात, आप पार्टी पर बोला हमला

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In