मसूरी के राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शहीद स्थल पहुंचे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी वहीं शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सांस्कृतिक गीतों पर जमकर नृत्य किये। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नृत्य किया वह राज्य स्थापना दिवस की खुशी मनाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन संरक्षण समिति को ₹51000 दिए। वही मसूरी के मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए ₹5 लाख देने की घोषणा की। मसूरी के शहीद स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान शहीदों और आंदोलनकारियों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और यातनाओं को याद कर भावुक हो गए


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण शहीदों के शहादत और आंदोलनकारियों के अथक प्रयासो के बाद बहुत मुश्किल से हुआ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भी याद करते हुए अटल बिहारी वाजपेई द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी उत्तराखंड का निर्माण किया गया। जिसके लिए उत्तराखंड का प्रत्येक नागरिक उनका सदैव आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के लिए कार्य कर रही है ।मसूरी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करें कि जिस प्रदेश के निर्माण के लिए सभी ने मिलकर आंदोलन किया उसी प्रकार प्रदेश के विकास भी सभी लोगों को मिलकर दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर विकास करना होगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पुष्पा पडियार अभिलाष अनिल रमेश खंडूरी मनमोहन कर्णवाल, पूरन जुयाल कमल भंडारी प्रदीप भंडारी प्रोमिला नेगी लीला कंडारी अनीता सक्सेना सहित कई लोग मौजूद थे