Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता-गणेश जोशी

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 26, 2022
भारत विकास परिषद मसूरी ने स्वास्थ्य संबंधित कार्यशाला का किया आयोजन, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
Share on FacebookShare on Whatsapp
प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को शहीद दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में पेयजल योजना के तहत रू० 413.13 लाख की लागत से निर्मित उच्च जलाशय, राइजिंग मेन और सप्लाई मेन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया । गौरतलब है कि लंबे समय से गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओवर हैड टैंक का लोकार्पण कर कैंट वासियों को समर्पित कर सौगात दी। मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण के अवसर पर गढ़ी कैंट क्षेत्र वासियों को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी।
 
ओवर टैंक और पेयजल लाइन का लोकार्पण अवसर पर मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो ‘ हर घर जल हर घर नल’ का जो उनका नारा है प्रदेश सरकार उसको साकार कर रही है। मंत्री ने कहा ओवर टैंक के बनने से कैंट क्षेत्र की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार इस नारे को लेकर कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कैंट क्षेत्र में सीवर की समस्या का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान मंत्री जोशी ने कैंट क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल लगाने की घोषणा भी की।  इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि जैंतन वाला के लिए 5 करोड़ की योजना की भी स्वीकृति कर दी है शीघ्र ही हम उसका शिलान्यास भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस योजना से गढ़ी डाकरा, कैन्ट क्षेत्र  के लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी सरकार का कर्तव्य है और इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।
    इस अवसर पर स्टेशन कमांडर /अध्यक्ष छावनी परिषद बिग्रेडियर अनिरवान दत्ता, मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह, पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता इं० हेमचन्द्र जोशी, अधीक्षण अभियन्ता एस०के० विकास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, संध्या थापा, टीडी भूटिया, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, गूफ़ी दंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंब्रियन हॉल स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में की शिरकत

Next Post

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया

Next Post
भारत विकास परिषद मसूरी ने स्वास्थ्य संबंधित कार्यशाला का किया आयोजन, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In