Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सेब बागवानों के साथ किया  संवाद 

सेब बागवान अब अपनी-अपनी पसंद की लगा पाएंगे सेब की पौधे

Sunil Sonker by Sunil Sonker
January 4, 2023
मसूरी में शहीद स्थल के साथ हो रहे अवैध निर्माण को लेकर लोगो ने दिया सांकेतिक धरना
Share on FacebookShare on Whatsapp
 प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को देहरादून के राजकीय उद्यान सर्किट हाउस में प्रदेश के सेब उत्पादक प्रगतिशील कृषकों के साथ संवाद एवं विचार गोष्ठी को सम्बोधित किया। इस विचार गोष्ठी में प्रदेश के अनेक जनपदों के सेब काश्तकारों और बागवानों ने हिस्सा लिया। साथ ही कई किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों से पहुंचे सेब बागवानी ने अपने सुझाव दिए। विचार गोष्टी में प्लांटिंग मैटेरियल सेब की नई वैरायटी के अध्ययन, किसानों को प्रशिक्षण नर्सरियों के सत्यापन, मार्केटिंग सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।  इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एप्पल के प्लांटिंग सीजन को देखते हुए आज पूरे प्रदेश के करीब  100 से अधिक उन्नत सेब काश्तकार किसानों के साथ संवाद किया गया और उनके सुझाव लिए गए। मंत्री जोशी ने कहा सेब काश्तकारों के सुझाव के अनुरूप जो नई नीति बनाई जाएगी, उसमे सभी सेब बागवानों के सुझाव भी सम्मिलित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा हम कितनी भी नई वैरायटी लाए अगर किसानों को प्रशिक्षण नहीं देंगे तो किसान उसका लाभ नहीं उठा पाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को सुनिश्चित करते भरसार यूनिवर्सिटी के कुलपति को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। मंत्री ने कहा अगली बार से ब्लॉक स्तर तक से बागवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री ने कहा हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसानों की जो पैदावार है, उसकी मार्केटिंग की जिम्मेदारी सरकार की होगी। मंत्री ने उद्यान निदेशक को विभाग के फील्ड में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री जोशी ने उद्यान निदेशक को 10 दिन फील्ड में रहने के भी निर्देश दिए।
     मंत्री जोशी ने कहा मार्केट में जिस सेब की वैरायटी की सबसे अधिक डिमांड होगी, उसे प्रमोट किया जाएगा। साथ ही, सेब नई प्रजातियों का अध्ययन कर उसे इस्तेमाल में लाया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि किसान की जो मांग होगी, उसी के अनुसार उन्हें पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री ने कहा सेब बागवानों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और उस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि किसानों और बागवानो के अनुभवों के साथ मिलकर वर्ष 2025 में हम अपने उत्पाद को दुगना करेंगे ।  इस अवसर पर दूर दराज से पहुंचे सेब काश्तकारों ने मंत्री गणेश जोशी का नई पॉलिसी के लिए किसानों के सुझाव सम्मिलित करने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर कृषि सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा, कुलपति डॉ परमेद्र कौशल सहित प्रदेश से आए हुए बागवान एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि

मसूरी में आम आदमी पार्टी का महंगाई, बेरोजगारी और शराब नीति को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मां कामाख्या माता के मंदिर में की पूजा अर्चना

ShareSendTweet
Previous Post

 मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएषन ने मसूरी कि बिगडती व्यवस्था व पुलिस और पालिका द्वारा  कि  जा रही मनमानी की करी शिकायत

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों ने भेंट कर नववर्ष की दी बधाई

Next Post
मसूरी में शहीद स्थल के साथ हो रहे अवैध निर्माण को लेकर लोगो ने दिया सांकेतिक धरना

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों ने भेंट कर नववर्ष की दी बधाई

ताजा खबरे

  • मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि
  • मसूरी में आम आदमी पार्टी का महंगाई, बेरोजगारी और शराब नीति को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मां कामाख्या माता के मंदिर में की पूजा अर्चना
  • मंत्री गणेश जोशी ने बूथ संख्या 84 में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुनी ‘मन की बात’ का 99वां संस्करण
  • मसूरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गनहिल क्षेत्र की हालत बद से बदतर, गंदगी का लगा अंबार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In