Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जैंतनवाला में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत करोड़ो की लागत की पेयजल योजनाओं का किया शिलान्यास

मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 19 पात्र परिवारों को आवासों के स्वीकृति पत्रों का  किया वितरण

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 18, 2022
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोवाली खेल समिति द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on Whatsapp
 प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के जैंतनवाला में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत मसूरी विधानसभा के हरियावालाखुर्द के लिए (रुपये 267.84 लाख) एवं घंघोड़ा की पेयजल योजना के लिए (रुपये 284.78 लाख) की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 19 पात्र परिवारों को आवासों के स्वीकृति पत्रों का भी वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि घंघोड़ा में पेयजल योजना (रु.284.78 लाख) की लागत से इस योजना के अर्न्तगत चांदमारी एवं जमुनापानी गांव के कुल 392 परिवार लाभावन्वित होंगे। इसमें लगभग 3.75 किमी० पाईप लाईन का निर्माण होगा। इसी प्रकार हरियावाला खुर्द पेयजल योजना (रु.267.84 लाख) की लागत से इस योजना के अर्न्तगत हरियावाला खुर्द, नागनाथ, जैतनवाला के कुल 373 परिवार लाभावन्वित होंगे। इसमें लगभग 4 किमी0 पाईप लाईन का निर्माण होगा। इस प्रकार दोनों गांवों के लिए बनने वाली रुपये 552.62 लाख की योजनाओं से गांव के 3200 से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इन पेयजल योजनाओं के बनने के बाद इस क्षेत्र की पेयजल की समस्या का दीर्घकालीन समाधान होगा। मंत्री जोशी ने कहा हमारी सरकार जिस योजना का शिलान्याश करतीं है उसका जल्दी लोकार्पण भी करती है उन्होंने कहा अक्टूबर माह में इस योजना का लोकार्पण किया जाएगा।
    मंत्री जोशी ने कहा कुछ समय पहले ही हमने गढ़ी कैंट में पेयजल की आपूर्ति के लिए नलकूप एवं ओवरहेड टैंक का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावाला, गल्जवाड़ी एवं विलासपुर काड़ली के लिए भी पेयजल योजनाऐं बन चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, आज हम गांव के 19 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास आवंटन की स्वीकृति के पत्र भी दिये हैं।
मंत्री जोशी ने कहा बिष्टगांव में सोलर युक्त पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है, जल्द ही हम उसका भी शुभारम्भ करेंगे। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रारम्भ 2016-17 में हुआ। इस योजना के प्रारम्भ के बाद उत्तराखण्ड को 47654 आवासों का टार्गेट मिला, जिसमें से 38522 मकान आवंटित हो चुके हैं।
मंत्री ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि प्रदेश में अब तक 27525 मकान पूर्ण हो चुके हैं। अभी एक माह पूर्व हमें 18602 आवासों का टारगेट मिला है। हमारा लक्ष्य है कि इस माह में ही आवास आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। मंत्री ने कहा जब आप घर बनाने जाऐंगे तो आपको लगभग कुल मिलाकर 1.62 लाख मिलेंगे। जिसमें 1.30 लाख भारत सरकार से तथा 5000 रुपये  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा सरकार ने न सिर्फ आवास दिये हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि बिजली, पानी, गैस आदि के लिए भी विभिन्न योजनाओं मिल सके, इस हेतु स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका संवर्धन का माध्यम भी सरकार ने उपलब्ध कराया है।
     मंत्री जोशी ने कहा  केन्द्र एवं राज्य की सरकारों ने आमजनमानस के लिए उसके जन्म से लेकर अंतिम समय तक के लिए विभिन्न योजनाऐं बनायी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है।
      इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, संध्या थापा, ग्राम प्रधान सागर सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गा राय,मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, वंदना बिष्ट, नैन सिंह पंवार, राम बहादुर खत्री, तेज बहादुर खत्री, प्रेम सिंह पंवार, ग्राम प्रधान लव कुमार, मीना देवी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण

ShareSendTweet
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोवाली खेल समिति द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला मंचन के दौरान पात्रों को किया पुरस्कार वितरण 

Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला मंचन के दौरान पात्रों को किया पुरस्कार वितरण 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला मंचन के दौरान पात्रों को किया पुरस्कार वितरण 

ताजा खबरे

  • मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण
  • मां नैना देवी की पद यात्रा में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, माता रानी का लिया आशीर्वाद
  • मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In