Wednesday, November 29, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

Sunil Sonker by Sunil Sonker
August 16, 2023
मसूरी में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp
 काबीना मंत्री  गणेश जोशी ने बुधवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में  पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हे पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा  अटल बिहारी वाजपेयी   हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अधिवेशन (जो दिसम्बर 1980 को मुम्बई में हुआ था) में अपने भाषण के अंतिम पंक्तियों में अटल जी ने कहा था कि “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा । ” इसी नारे को लेकर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज देश में 31 राज्यों में से 16 में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोग दलों की सरकारें हैं।
      मंत्री ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के समय श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि जो जवान माँ भारती की रक्षा में सीमा पर शहीद होंगे, उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाऐगा और राजकीय सम्मान के साथ वहीं उनका दाह संस्कार होगा।देश के वीर जवानों और उनके परिवारजनों के बारे में यदि किसी ने सोचा तो वह अटल जी थे। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को गैस एजेन्सी एवं पेट्रोल पम्प आवंटित किये ताकि उनके परिवारजन सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सके। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल जी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा था। दशकों की लंबी मांग के बाद अगर  उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल जी की रही थी। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज वन रैंक वन पेंशन भी  अटल जी के देन है,भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है देश के प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में लगातार हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है।अटल जी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सुरेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल,वरिष्ठ भाजपा नेता आर.परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में  मंत्री गणेश जोशी ने कि शिरकत

 विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर किया याद

Next Post

जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, जैविक कृषि को लेकर हुई वार्ता

Next Post
मसूरी में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, जैविक कृषि को लेकर हुई वार्ता

ताजा खबरे

  • दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में  मंत्री गणेश जोशी ने कि शिरकत
  •  विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • मसूरी की 80 मजदूर महिलाओं को सर्द मौसम से बचने को लेकर लॉज डलहौजी ने वितरित की सामग्री
  • कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के लिए कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का  मंत्री गणेश जोशी ने किया अनावरण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In