Thursday, March 23, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 19, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने ष्दून कैंट स्वच्छता चौपाल का लोगो भी लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रदेश के 09 निकायों को अटल निर्मल  पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि ₹01 करोड़ से बढ़ाकर ₹02 करोड़ की जायेगी, कैंट बोर्ड को भी इसमें सम्मिलित करने के लिए जो प्राविधान होंगे, उसके अनुसार किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को भी आवास बन जाने के बाद सामान के लिए ₹05-05 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। केदारनाथ, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री में यात्राकाल के दौरान कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को भोजन एवं गरम वर्दी के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। केन्द्रीयित सेवा के कर्मचारियों को पेंशन देयकों के भुगतान हेतु राज्य वित्त आयोग से 01 प्रतिशत की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर इन निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाकर हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए 9 निकायों का चयन होना उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि निकाय प्रदेश के दर्पण हैं। हम अपने निकायों में कैसे और बेहतर कार्य कर सकते हैं, इस दिशा में निरन्तर प्रयासों की जरूरत है। 2025 तक उत्तराखंड का अग्रणी राज्य बनाने में निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान का ही परिणाम है कि आज देश के करीब 25 राज्यों ने अपने आप को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता ममगाईं, मेयर हरिद्वार श्रीमती अनिता शर्मा, मेयर रूड़की गौरव गोयल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मई और जून माह में देहरादून और हल्द्वानी में होगा भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन : कृषि मंत्री गणेश जोशी

 मसूरी में महंगाई  के विरोध में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूका पुतला

मसूरी शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों ने थाली बजाकर का किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में 25 वर्षीय युवती को बस ने कुचला, गंभीर हालत में देहरादून रेफर, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Next Post

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में हो निस्तारण- मुख्यमंत्री

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में हो निस्तारण- मुख्यमंत्री

ताजा खबरे

  • मई और जून माह में देहरादून और हल्द्वानी में होगा भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन : कृषि मंत्री गणेश जोशी
  •  मसूरी में महंगाई  के विरोध में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूका पुतला
  • मसूरी शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों ने थाली बजाकर का किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • मसूरी मालरोड का हाल बेहाल, लोगों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी
  • मसूरी के शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवार थाली बजाकर‘नारी दमन दिवस’ एवं ‘एक साल झूठी भाजपा सरकार’ दिवस मनाएंगे

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In