
मसूरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेष जोशी के निर्देषों पर मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये और लोगों को फल और मिष्ठान वितरित कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गइ। मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों में मिष्ठान और फल वितरित किया गया वहीं गांधी चौक पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के नेतृत्व में लोगों को मिष्ठान और फल वितरित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र की कामना की गई। दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र रावत के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दलाई हिल पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक युवा मुख्यमंत्री हैं जो प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को अग्रिम प्रदेश बनाने का काम किया गया है। प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर नकल को रोकने के लिए काम किया गया है और जल्द भू-माफिया पर लगाम लगाने के लिए भू कानून को लाने की तैयारी की जा रही है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (च्ड छंतमदकतं डवकप) के नेतृत्व में उत्तराखंड (न्जजंतंाींदक) को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में युवा सीएम धामी दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य को उस दिशा में अग्रसर करने के लिए भी बधाई दी है।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है जिसको एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक कार्य करके लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा वही साफ सफाई के लिए भी लोगो को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ,महामंत्री कुशाल राणा , मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सतीश ढौंढियाल,भवन निर्माण संघ अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष रमेश खंडूरी , ओपी थपलियाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई सभासद जशोदा शर्मा,अनिता सक्सेना,मीरा सुयाल,गुड्डी देवी,नर्मदा नेगी प्रोमिला नेगी,सुनीता डबराल,रोशनी रावत,गीता जोशी, ओपी उनियाल,नमिता कुमाई,रमेश खंडूरी आदि मौजूद थे।