Thursday, June 1, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर हुआ मंथन, भाजपा सरकार द्वारा लाये गए नकल रोकने के लिये बनाये गए कानून पर उठाये सवाल

Sunil Sonker by Sunil Sonker
February 12, 2023
मसूरी में शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर हुआ मंथन, भाजपा सरकार द्वारा लाये गए नकल रोकने के लिये बनाये गए कानून पर उठाये सवाल
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी के कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखी जा रही है मसूरी में नगर अध्यक्ष की घोषणा को लेकर लगातार दो गुटों में मनमुटाव देखा जा रहा है जिसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा मसूरी शहर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आपसी समझौता कर नगर अध्यक्ष की घोषणा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।जिसको लेकर मसूरी कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेता रमेश कुमार जायसवाल पहुंचे जहां उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नगर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर रायशुमारी की गई। इस मौके पर उनके सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस शहर अध्यक्ष के नाम को राय ली गई  वही मसूरी में कांग्रेस पार्टी में आपसी गुटबाजी को समाप्त करने का भी आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एकजुट होकर ही काम किया जा सकता है और अगर पार्टी में गुटबाजी रहेगी तो कांग्रेस आगे के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि 2023 और 24 का लक्ष्य उनके सामने हैं ऐसे में सभी लोगों को मिलजुलकर कांग्रेस की रीति नीति और भाजपा की केद्र और राज्य की फेल सरकार को जनता के सामने लाने के किये काम करने का आग्रह किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मसूरी में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष को लेकर मंथन किया जा रहा है वही बेरोजगार संघ के आंदोलन में अपना समर्थन देेने गए कांग्रेस के मसूरी प्रभारी पंकज श्रेत्री के आने के बाद ही मसूरी के शहर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा बेरोजगारों पर चलाई गई लाठी डंडे का कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से निंदा करते हैं और ऐसा लग रहा है कि पुष्कर सिंह धामी हिटलर शाही रवैया अपनाकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खेलने का काम कर रही है जिसका जवाब आने वाले समय पर भाजपा को दिया जाएगा। उन्होंने कहा नकल रोकने के लिए आनन-फानन में लाया गया कानून में काफी लचीलापन है जहां नकल करने वाले छात्रों के लिए सजा का प्रावधान है परंतु नकल करवाने वाले लोगों के लिए कोई प्रावधान नहीं है और जिन लोगों ने इससे पूर्व पेपर को लिख्क कर लाखों युवाओं का भविष्य खराब किया है
उनको बचाने का प्रयास पुश्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा किया जा रहा है जो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश के महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि हर दल में गुटबाजी होती है वही मसूरी के कांग्रेस में भी कुछ गुटबाजी जरूर देखी जा रही है परंतु प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशों के बाद सभी लोगों को बैठा कर आपसी सहमति बनाकर शहर अध्यक्ष बनाया जायेगा और उनको पूरी उम्मीद है कि सभी लोग मिलजुलकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेगे।उन्होंने बताया कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है वही नकल और पेपर लीक हर परीक्षा में देखी जा रहा है इससे साफ है । उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में अधिकारी शामिल है तो वहीं सरकार के लोग भी इसमें शामिल है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नकल रोकने के लिए बनाये गए कानून में कई खामियां हैं जिसका फायदा प्रदेश के युवाओं को मिलने वाला नहीं है। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला मसूरी शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल मेघ सिंह कंडारी अमित गुप्ता, वसीम खान, रामप्रसाद कवि, चांद खान, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर, सभासद दर्शन रावत, गौरव गुप्ता ,जगपाल गुसाईं आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात

मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी नगर पालिका प्रशासन बना रहा सूचना के अधिकार का मजाक, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर बडे घोटाला करने का लगाया आरोप

Next Post

गदरपुर के व्यापारियों ने  नवीन मंडी स्थल में दुकानों के आवंटन को अनुमोदन प्रदान करने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी का किया धन्यवाद

Next Post
गदरपुर के व्यापारियों ने  नवीन मंडी स्थल में दुकानों के आवंटन को अनुमोदन प्रदान करने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी का किया धन्यवाद

गदरपुर के व्यापारियों ने  नवीन मंडी स्थल में दुकानों के आवंटन को अनुमोदन प्रदान करने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी का किया धन्यवाद

ताजा खबरे

  • उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात
  • मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट
  • मसूरी देहरादून मार्ग भटटा गांव के पासएक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में गिरी, दो लोग मामूली रूप् से घायल
  • कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की करी समीक्षा 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In