देष के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस को गुरु नानक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन द्वारा की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें गढ़वाली और हरियाणवी नृत्य ने अद्भुत प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। पंजाबी अध्यापक द्वारा बच्चों की शैतानियां पर आधारित स्वनिर्मित कविता सुनकर बच्चे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी व वरिष्ठ अध्यापिका मैडम रेड्डी द्वारा किए गए नृत्य ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा ने सबको नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हिंदी अध्यापिका व पंजाबी अध्यापिका द्वारा बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अंग्रेजी अध्यापक अवनीत कोहली द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह त्यागी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
सुनील सोनकर
संपादक