Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में हो निस्तारण- मुख्यमंत्री

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 19, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक कर सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल औपचारिक न रहकर जन-समस्याओं के समाधान का कारगर माध्यम बने। उन्होंने प्रत्येक 15 दिन में हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री प्रति सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता कर शिकायतों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 आम जन की सुविधा तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये बनाया गया है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। लोगों की संतुष्टि के लिये यदि इसमें कुछ सुधार की जरूरत हो तो वह भी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में ऊधमसिंह नगर के शिकायतकर्ता श्री सुनील तथा रूद्रप्रयाग के श्री वीरेन्द्र सिंह से भी वार्ता कर जानकारी प्राप्त की साथ ही हेल्पलाइन 1905 पर फोन कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी और अधिक प्रशिक्षित किये जाने की जरूरत बतायी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या का समाधान माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी 10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान का प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों से भी नियमित रूप से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में शिकायतों के प्रति संतुष्टि का स्तर बढ़ेगा तथा उन्हें तथ्यों की सही जानकारी भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया के तहत बेहतर तथा औसत कार्य करने वाले विभागों के चिन्हीकरण के भी निर्देश दिये ताकि इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की वस्तुस्थिति भी सामने आ सके। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के साथ सभी प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सचिव शैलेश बगोली एवं अपर सचिव जगदीश काण्डपाल द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इससे सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि

मसूरी में आम आदमी पार्टी का महंगाई, बेरोजगारी और शराब नीति को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मां कामाख्या माता के मंदिर में की पूजा अर्चना

ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित

Next Post

मसूरी में 25 वर्षीय युवती को बस ने कुचला, युवती की मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Next Post
मसूरी में 25 वर्षीय युवती को बस ने कुचला, युवती की मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी

मसूरी में 25 वर्षीय युवती को बस ने कुचला, युवती की मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी

ताजा खबरे

  • मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि
  • मसूरी में आम आदमी पार्टी का महंगाई, बेरोजगारी और शराब नीति को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मां कामाख्या माता के मंदिर में की पूजा अर्चना
  • मंत्री गणेश जोशी ने बूथ संख्या 84 में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुनी ‘मन की बात’ का 99वां संस्करण
  • मसूरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गनहिल क्षेत्र की हालत बद से बदतर, गंदगी का लगा अंबार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In