विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तराखंड पर्यटन विभाग परिषद द्वारा मसूरी के ऐतिहासिक जार्ज एवरेस्ट पर राजास एयरस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट में हेली सेवा की शुरुआत की गई थी जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर के नेतृत्व में जॉर्ज एवरेस्ट के हेलीपैड पर पहुंचे और हेली सेवा को रोक दिया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वह पर्यावरण बचाओ , जनजीव बचाओ, इको सेंसेटिव जोन और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को बचाने के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पर्यावरण और वन जीव से के जीवन से खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण और जल जीव को बचाना के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत काम कर रहे है हाल में मोदी द्वारा विदेश से 8 चिते भारत लगाए गए जिससे भारत में पूर्व की तरह चीते की जनसंख्या बढाई जाई वही दूसरी और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार पैसों के लिये पर्यावरण से खेलने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार मसूरी के इको सेंसेटिव जोन और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मेंवन जीवों को समाप्त करने का काम कर रही हैं। हैली सेवा से जंगल में रहने वाले वनजीव प्रभावित हो रहे हैं पर्यावरण प्रदुशित हो रहा है। हेलीकाप्टर के उड़ने से जंगली जानवरों को खासी परेशानी हो रही है वहीं आसपास रहने वाले लोग भी खासे परेशान हैं उन्होंने कहा कि हेलीपैड बनाए जाने के लिए जार्ज एवरेस्ट में रहने वाले लोगों के आम रास्ते को भी बंद कर दिया गया है और रास्तों के पीछे बीच हेलीपैड बना दिया है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जार्ज एवरेस्ट का व्यवसायीकरण करने का काम कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जंगली जानवरों की सुरक्षा करना सभी का अधिकार है और अगर सरकार द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट पर हेली सेवा को बंद नहीं किया गया तो वह इसको लेकर उग्र आंदोलन करेंगे और कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव करेगी।उन्होंने कहा कि हैली सेवा संचालक द्वारा ना तो पर्यावरण, वन विभाग, जिलाधिकारी कार्यालय वह अन्य विभागों से अनुमति नहीं ली गई है और हैली सेवा का नियमों को ताक पर रखकर संचालन किया जा रहा है।इस मौके पर मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, सभासद प्रताप पवार, दर्शन रावत, कुलदीप रौछेला, सुशील अग्रवाल, केदार सिंह चौहान, मेद्य सिंह कंडारी, पार्षद सुशांत बोहरा, प्रियांष छाबड़ा, अभी, निशांत कुमार, सुधीर पुंडीर, जयपाल राणा, अनीस मोहम्मद, जगपाल गुसाई, भारती कोहली, अनिता कट्टर, कांता , उशा, वसीम खान आदि लोग मौजूद थे।
सुनील सोनकर
संपादक