Wednesday, November 29, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया याद

Sunil Sonker by Sunil Sonker
August 20, 2023
मसूरी में पर्यटकों को कार में लाल बत्ती लगाकर हूटर बजाना पड़ा महंगा, कार को पुलिस ने किया सीज
Share on FacebookShare on Whatsapp
 
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। राजीव गांधी की जयंती पर मसूरी कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन शाह का कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कोर, रमेश राव ने कहा कि पीएम के रूप में उनके कार्यकाल के दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज के स्वर्णिम अध्याय के प्रणेता, संचार क्रांति के जनक थे।उन्होंने ही भारत को बदलने वाली आईटी क्रांति की नींव रखी थी। इस क्रांति ने भारत को बदल दिया। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर के विकास युग में लाकर खड़ा किया। उन्होने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने नेतृत्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेंद्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। नए भारत की परिकल्पना को साकार करने और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में विश्व शांति के लिए प्रशंसनीय, अनुकरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा प्रतिपादित आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और दूरदृष्टि के धनी राजनेता, गरीबों के महान हित चिंतक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि राजीव गांधी ने ऐसे समझौते किए जो असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति और विकास को वापस लाए। राजीव गांधी ने यह सुनिश्चित किया कि 18 साल के बच्चों को वोट देने का अधिकार मिले। उन्होंने ही सभी जिलों में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क स्थापित करके युवाओं के लिए एक नया भविष्य खोला और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये जमीनी स्तर पर तैयारी करने का आह्वान किया और कांग्रेस की रीति नीति से लोगों को अवगत कराने के साथ भाजपा के कुशासन को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, महिमानंद, रामप्रसाद कवि, वसीम खान, मेघ सिंह कंडारी, भरोसी रावत, सोनिया सिंह, चांद खान, नवीन षाह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में  मंत्री गणेश जोशी ने कि शिरकत

 विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में पर्यटकों को कार में लाल बत्ती लगाकर हूटर बजाना पड़ा महंगा, कार को पुलिस ने किया सीज

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  लांस नायक दौलत सिंह मेहर के मृत्यु पर जताया गहरा दुःख

Next Post
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  लांस नायक दौलत सिंह मेहर के मृत्यु पर जताया गहरा दुःख

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  लांस नायक दौलत सिंह मेहर के मृत्यु पर जताया गहरा दुःख

ताजा खबरे

  • दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में  मंत्री गणेश जोशी ने कि शिरकत
  •  विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • मसूरी की 80 मजदूर महिलाओं को सर्द मौसम से बचने को लेकर लॉज डलहौजी ने वितरित की सामग्री
  • कृषि विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के लिए कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का  मंत्री गणेश जोशी ने किया अनावरण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In