
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि के मौके पर मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम पर उन्हें याद कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मसूरी कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है. 70 साल में देश विकास की ओर बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस द्वारा स्थापित संस्थाओं को बेचने का काम वर्तमान भाजपा सरकार कर रही है। देश को कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथों बेचने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की गलत नीतियों को देश की जनता के सामने रखा जाए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में महंगाई, बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है। रोजगार के लिए युवा दर-दर भटकने को विवश हैं। लेकिन भाजपा सरकार महज जुमलेबाजी से कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के आंकड़े दिखाती है, धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देश के महापुरुषों का अपमान करने का काम किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता भगवती प्रसाद कुकरेती महिमानंद महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर सभासद प्रताप पवार दर्शन रावत अरविंद सोनकर राजीव अग्रवाल मेघ सिंह कंडारी, जयपाल राणा सहित कई लोग मौजूद थे