Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

गांधी जी मसूरी की सुन्दर पहाड़ियों को देखकर कर भूल जाते थे अपना दुख दर्द

पहाडों की रानी मसूरी दो बार आये थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

Sunil Sonker by Sunil Sonker
October 1, 2022
गांधी जी मसूरी की सुन्दर पहाड़ियों को देखकर कर भूल जाते थे अपना दुख दर्द
Share on FacebookShare on Whatsapp

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मसूरी की वादियों से विशेष लगाव था। आजादी से पूर्व महात्मा गांधी दो बार मसूरी आए थे। उन्होंने 10 दिन तक मसूरी में प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया था। इतिहासकार गोपाल भारद्वाज के अनुसार प्रार्थना सभा में गांधीजी विशेष आगंतुक थे। इतिहासकार गोपाल भारद्वाज बताते हैं कि महात्मा गांधी वर्ष 1929 में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने देहरादून आए थे। इसी दौरान वह 2 दिन के लिए मसूरी भी पहुंचे थे। भारद्वाज ने बताया कि दूसरी बार वर्ष 1946  में महात्मा गांधी दोबारा मसूरी आये और अकादमी क्षेत्र स्थित हैप्पी वैली बिरला हाउस में 10 दिन तक ठहरे थे। भारद्वाज ने बताया कि महात्मा गांधी उस समय मसूरी के तत्कालीन कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल पुष्कर नाथ तन्खा के सहयोग से मसूरी में देश के अन्य बड़े नेताओं से बैठक कर आजादी के लिए रणनीति बनाते थे। भारद्वाज ने बताया कि  भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता आरजीआर भारद्वाज विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य थे। गांधीजी जब 1946 में मसूरी बिरला हाउस में ठहरे थे तो गांधी ने उनके पिता को लेने के लिए दो रिक्शा भेजी थी।
भारद्वाज ने बताया कि महात्मा गांधी उस समय मसूरी के तत्कालीन कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल पुष्कर नाथ तन्खा के सहयोग से मसूरी में देश के अन्य बड़े नेताओं से बैठक कर आजादी के लिए रणनीति बनाते थे। इतिहासकार गोपाल भारद्वाज के अनुसार सबसे पहले बापू 1929 में मसूरी आए थे. 15 अक्तूबर 1929 को हरिद्वार में लाला लाजपत राय मेमोरियल उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा और खादी के लिए धन एकत्र किया और अगले दिन मसूरी आए. 16 अक्टूबर 1929 को, उन्होंने बाबू पुरुषोत्तम दास टंडन के नेतृत्व में देहरादून में कांग्रेस के एक जिला राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित किया. इसके बाद वह पहाड़ की रानी मसूरी आये.


18 अक्तूबर को फिर से मसूरी पहुंचे और यूरोपीय नगरपालिका पार्षदों को संबोधित किया. वे 24 अक्टूबर तक हैप्पी वैली के पास बिड़ला हाउस में रहे और कई महत्वपूर्ण बैठकें की. डाक्टरों की सलाह पर गांधी जी ने 28 मई 1946 को फिर से मसूरी का दौरा किया. यहां आजादी के लिए उन्होंने सिल्वर्टन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया.
भारद्वाज कहते हैं कि गांधी मसूरी में स्वास्थ्य लाभ भी लिया करते थे. मसूरी के बारे में गांधी कहा करते थे कि यहां की सुन्दर पहाड़ियों को देखकर मैं अपने सारे दुख दर्द भूल जाता हूं. इस जिक्र को मसूरी एंड दून गाइड बुक के पहले पन्ने में गांधी जी के आर्टिकल में भी किया गया था. प्रार्थना सभा के बाद लोगों में गांधी जी की बातों से जोश भर जाता था.
गोपाल भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय लोगों ने गांधी जी को चांदी की छड़ी और रिक्शा माडल के तौर पर उपहार स्वरूप भेंट किया. गांधी जी ने उस उपहार को स्वीकार कर उसे उसी समय बेचने के लिए बोली लगाई. स्थानीय लोगों ने 800 रुपये एकत्रित कर इसे खरीद लिया. यह रुपये गांधी जी ने मौके पर ही खादी ग्रामोद्योग को दान कर दिए. उस समय खादी के उत्थान के लिए स्वदेशी वस्तु अभियान चलाया जा रहा थामसूरी हेरिटेज सेंटर की सुरभी अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी कुलियों की दुर्दशा के बारे में भी चिंतित थे, जो इस पहाड़ी स्टेशन पर पैदल ही शासकों को ले जाते थे। सुरभी ने कहा कि जून 1946 में गांधीजी ने दूसरी बार मसूरी का दौरा किया, जब उन्होंने सिल्वरटन ग्राउंड में एक सप्ताह की प्रार्थना बैठक कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की मांग

Next Post

मसूरी में अंकिता भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि, 12 बजे दोपहर तक मसूरी रही बंद

Next Post
मसूरी में अंकिता भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि, 12 बजे दोपहर तक मसूरी रही बंद

मसूरी में अंकिता भंडारी को दी गई श्रद्धांजलि, 12 बजे दोपहर तक मसूरी रही बंद

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In