Tuesday, February 7, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

चिंतन शिविर के अंतिम दिन वन विभाग एवं कौशल विकास की लघु एवं दीर्घ कालिक योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 24, 2022
चिंतन शिविर के अंतिम दिन वन विभाग एवं कौशल विकास की लघु एवं दीर्घ कालिक योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चल रहे “सशक्त उत्तराखण्ड @ 25” चिंतन शिविर के अंतिम दिन वन विभाग एवं कौशल विकास की लघु एवं दीर्घ कालिक योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रमुख वन संरक्षक  अनूप मलिक ने बताया कि प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच नए डेस्टिनेशन अगले 05 वर्षों में चयनित एवं विकसित किए जाएंगे। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग लिंकेज बनाकर 10 नए डेस्टिनेशन अगले 10 वर्ष में विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु स्टेट एक्शन प्लान बनाने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में रैपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया जाएगा। बंदरों के आतंक को कम करने के लिए भी बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जा रही है।
सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा आयुष को लेकर विभाग का रोडमैप बताया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आयुष एवं योग का हब बनाना के लिए इस क्षेत्र में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को प्रोमोट किया जा रहा है। आयुष ढांचें को भी अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 300 वेलनेस सेन्टर संचालित हो रहे हैं साथ ही योगा एवं नेचुरोपैथी का सेल भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श आयुष ग्राम विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा उद्योग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। उन्होंने बताया गया कि हरिद्वार एवं पंतनगर सिडकुल में अच्छा काम हो रहा है। इकोनॉमिक डेवलपमेन्ट के लिए स्वरोजगार पर जोर दिया गया है। GI टैगिंग बढ़ाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म एवं सर्विस सेक्टर पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट पर भी कार्य किए जा रहे हैं। उद्योग जगत के लोगों को भी राज्य में अधिकतम इन्वेस्ट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन्वेस्टमेंट के लिए लैंड बैंक पर भी कार्य किए जा रहे हैं। सचिव कौशल विकास श्री विजय कुमार यादव ने कहा कि उद्योगों की डिमांड के हिसाब से कौशल विकास विभाग द्वारा लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण और लॉन्ग एवं शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट की व्यवस्थाएं की गई है। फैकल्टी को भी अप स्किलिंग करने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अपडेटेट ट्रेनिंग मेटेरियल एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ लोगों को प्रशिक्षण मिले, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आईटीआई में स्पेशल ट्रैनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आईटीआई सहसपुर में स्किल हब भी बनाया गया है। नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल द्वारा पहाड़ी भवन निर्माण शैली को संरक्षित करने और रोजगार देने के उद्देश्य से हुनरशाला पहाड़ों में खोलने का सुझाव दिया गया। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा कौशल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, श्री एल फैनई समेत सचिवगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में आयोजित तीन दिवासीय चिंतन शिविर के बाद बनेगा देश का अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री

Next Post

हम सभी को  ‘पीपल सेंट्रिक होने की आवश्यकता है-गणेश जोशी

Next Post
मसूरी में कैबिनेट मंत्री जोशी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

हम सभी को  'पीपल सेंट्रिक होने की आवश्यकता है-गणेश जोशी

ताजा खबरे

  • देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक
  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In