Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

हंस फाउण्डेशन बनायेगा मसूरी शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगो के लिये ‘हंस कॉलोनी

हंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास  

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 21, 2021
हंस फाउण्डेशन बनायेगा मसूरी शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगो के लिये ‘हंस कॉलोनी
Share on FacebookShare on Whatsapp

रविवार को हंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुर कांडली में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में मसूरी के शिफन कोट के विस्थापित परिवारों के लिए बनने वाली ‘‘हंस कॉलोनी’’, विलासपुर कांडली जूनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन एवं बाल्मीकि मंदिर के निकट सामुदायिक भवन के निमार्ण कार्य का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया। मसूरी के शिफन कोर्ट में देहरादून मसूरी रोप वे निमार्ण के कारण अपने अस्थाई आवासों से वंचित हो गए परिवारों के लिए स्थानीय विधायक एवं काबीना मंत्री गणेश जोशी की लगातार पहल पर हंस फाउण्डेशन द्वारा 523.70 लाख रुपए की लागत से ‘‘हंस कॉलोनी’’ बना कर विस्थापितों को आवास देने का वादा किया था। इसी प्रकार जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पहुंच चुके ‘‘विलासपुर कांडली जूनियर हाईस्कूल’’ के विद्यालय भवन के निमार्ण के लिए भी हंस फाउण्डेशन द्वारा 55.60 लाख एवं वाल्मीकि मंदिर के निकट सामुदायिक भवन के निमार्ण हेतु रुपए 28.50 लाख स्वीकृत किए गए हैं ।

माता मंगला ने कहा कि जन सेवा तथा परहित के लिए काम करने पर ही कोई संत अपने कर्मों को चरितार्थ कर सकता है। उन्होंने स्थानीय विधायक गणेश जोशी द्वारा क्षेत्र की जनता के दुख दर्द कम करने लिए लगातार सक्रियता से काम करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी क्षेत्र की जनता के दुख दर्द कम करने के लिए हर समय लगे रहते हैं। उन्हीं के आग्रह पर इन तीनों योजनाओं के लिए धन आवंटन कर शिलान्यास किया गया है। उन्होंने बताया कि हंस फाउंडेशन पूरे देश भर में अपनी सेवाएं दे रहा है। उत्तराखण्ड राज्य के लगभग हर दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए हम जी-जान से जुटे हैं। कोविड काल में सतपुली में 500 करोड़ की लागत से अस्पताल बनाया गया है। जो स्थानीय तथा आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। इसी प्रकार चाराधाम यात्रा रूट पर तथा राज्य के अन्य स्थानों पर तकरीबन 11 अस्पतालों का निमार्ण करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अपने संबोधन में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला तथा भोले जी महाराज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं जब भी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर आपके पास जाता हूं आप मुझे कभी भी मना नहीं करते। आज शिफन कोर्ट के विस्थापितों के लिए आवास की समस्या के समाधान तथा स्कूल व सार्वजनिक प्रयोग हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आपके लिए सहयोग किया गया है। हंस फाउंडेशन उत्तराखंड राज्य ही नहीं वरन पूरे देश भर में इस प्रकार जनसेवा के विभिन्न कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में माता मंगला ने अशोक चक्र बहादुर सिंह बोरा की वीर नारी शांति बोरा, अशोक चक्र गजेंद्र सिंह बिष्ट की वीर नारी विनीता बिष्ट एवं शहीद राजू गुरुंग की माता ज़ित्ती देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राजीव गुरुंग, वंदना बिष्ट, समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, नीतू बिष्ट, ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मसूरी नगर पालिका को उत्तराखंड में मिला पहला स्थान, कीन संस्था ने मसूरी की जनता का जताया आभार

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश डोभालवाला में विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश डोभालवाला में विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री गणेश डोभालवाला में विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In