
मसूरी में संखिया क्लब द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में कई महिलायें तीज क्वीन बनीं। संखिया क्लब की सदस्य स्मृति हरि ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही उनकी प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच भी मिलता है। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, गढ़वाली व कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट समेत कई कार्यक्रम हुए। निर्णायक मंडल ने महिलाओं से सवाल-जवाब भी किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्ग में तीज क्वीन का चयन किया गया। प्रतियोगिता में 50 वर्ष से कम आयु में बीनू गुप्ता ने प्रथम, पलक जैन ने द्वितीय व तृतीय अपूर्वा व सबी विजेता रही।50 वर्ष से अधिक में रेनू अग्रवाल ने प्रथम, बबीता ने द्वितीय व सीमा शर्मा हेटीपा रही। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मोहिनी मेहता ने प्रथम, द्वितीय मृदुला रस्तोगी व तृतीय स्थान में बीना जैन रही। गेस्ट में प्रियंका जैन प्रथम व नुपुर गुप्ता द्वितीय रही। आए हुए अतिथियों के द्वारा दोनों तीज क्वीन को ताज पहनाया गया। क्लब के सभी सदस्यों ने विनर को ढेर सारी बधाइयां दीं और सभी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संगीता गुप्ता, रेनू जैन द्वारा संचालित किया ब ममता भाटिया सोनिका अग्रवाल, रिकी, बिन्दू गोयल, रीना जैन, व बीना वीरवास मौजूद रहे।