प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने देश भर में बूथ स्तर तक जाकर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा के कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर सीधे आम जनता से संवाद कर रहे है और उनकी सहायता करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों मेें स्वच्छता अभियान चलाया जिसके तहत सडक किनारे जंगलों से कूडर एकत्रित किया गया वह लोगो को र्प्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक किया गया।

उन्होने लोगो को कूडा जंगलों और इधर उधर ना फैकने की भी अपील की। म्सूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आज देश विश्व पटल पर अपना नाम बुलंद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हम जैसे कार्यकर्ता एवम प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे वर्तमान समय में भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर सतीश ढौंडियाल, अमित भट्ट, मनीष कुकषाल,धर्मपाल पवार, प्रीतम, शानू शर्मा, राकेश ठाकुर, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।