
मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल द्वारा भाजपा के सभी दिवंगत नेता और कार्यकर्ताओं के घर पर जाकर दिवंगत नेताओं के परिवारजनों को शॉल और फूल माला पहना कर सम्मानित किया वहीं उनके घरों में भारतीय जनता पार्टी झंडा फहराया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत और भाजपा नेता मोहन पटेल के नेतृत्व में एकत्रित हुए और भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि इस बार मसूरी भाजपा मंडल ने नई पहल करते हुए सभी दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं केे घरों में जाकर उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया है और अपने नेता और कार्यकर्ताओं को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी इन्हीं दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं के कारण ही देश की नंबर वन पार्टी बनी है इन सब लोगों ने अपने खून पसीने से भाजपा को सींचने का काम किया गया है जिसको लेकर सभी भाजपा के कार्यकर्ता अपने आसपास भाजपा के दिवंगत नेता और कार्यकर्ताओं के धरों में जाकर उनके परिवारों को सम्मान कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने मसूरी भाजपा मंडल के द्वारा दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिवारों को सम्मानित किए जाने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं के परिवारों को मनोबल बढेगा और वह गौरवान्वित महसूस हो रहे हैं। उन्होने कहा कि सभी दिवंगत कार्यकर्ता भी देश की सबसे बड़ी पार्टी के अभिन्न हिस्से हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकारें लगातार प्रदेश और देश के विकास के लिए काम कर रही है और पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मजबूत करने का काम कर रही हैं और यही कारण है कि विश्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगेदेते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बना रही है और इस बार 400 से अधिक सीटें जीतकर देष में पूर्ण बहुमत की सरकार देश में बनी थी जिससे कि देश के विकास की ओर अग्रसर हो सके। इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महामंत्री कुषाल राणा, नरेन्द्र मेलवान,सभासद अरविंद सेमवाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनिता पुंडीर, राजेश्वरी रावत, अनिता धनाई, चंदकला सयाना, पुष्पा पडियार, अवतार कुकरेजा, सतीश ढौडियाल, तनमीत खालसा धीरज रावत, राजेश रावत, सुमित भंडारी, अनिल गोदियाल, मनीष कुकषाल, अमित भट्ट, मोहन शाही, सूरज कुमाई सहित कई लोग मौजूद थे।