

मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मसूरी में भारी बारिश में महा जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की और केंद्र की मोदी और पुष्कर सिंह धामी की बेमिसाल सरकार के द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजना के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट का मसूरी भाजपा मंडल महामंत्री कुषाल राणा, मसूरी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया वहीं पुष्कर सिंह धामी कि सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कामों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की सरकार का काम बेमिसाल है जिसको देश की जनता सहराने क काम कर रही है वह देष की जनता का केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना का काफी लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक निशान एक संविधान के तहत कश्मीर से धारा 370 और 35ए को समाप्त कर कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है वही विदेशों में भारत की अलग पहचान स्थापित की है और आज भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर हो रहा है उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है जिससे कि देश विकसित देशों में शामिल हो सके। उन्होने कहा कि 2047 में तब भारत की आजादी के 100 साल पूरे होगे को भारत देष एक विकसित देश के रूप में जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विकास की आरे ले जाने के लिये कई ठोस निर्णय लिए गए हैं उनके द्वारा धर्मांतरण कानून लागू किया गया है वही नकल रोकने के लिए नकल विरोधी कानून लाया गया है जिससे कि युवाओं के साथ खिलवाड़ ना हो सके। वही अब जल्द यूसीसी यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी लागू करने की तैयारी की जा रही है उन्होंने कहा कि यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और जल्द कैबिनेट में पास होने के बाद इसको प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है वह देश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को जनता के सहयोग सेे पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है और देष में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा,संकेत नौटियाल महानगर मंत्री, देवेंद्र सिंह बिष्ट जी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष, तरुण जैन महानगर महामंत्री,पारस गोयल महानगर उपाध्यक्ष, उत्कर्ष गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष, अमित पंवार महानगर मंत्री, वैशाली बंसल महानगर कार्यकारिणी सदस्य, दीपक फर्त्याल महानगर कार्यकारिणी सदस्य, कुशाल सिंह राणा मसूरी भाजपा मंडल महामंत्री, ओपी उनियाल पूर्व पालिकाध्यक्ष, रवींद्र रावत अध्यक्ष मसूरी भाजपा युवा मोर्चा सुमित भंडारी, अनीता सक्सेना ,दिनेश चौहान अध्यक्ष ओबीसी मुकेश खरोला प्रियांशु, कुणाल, गौरव, मनीष कुकशाल, गंभीर पवार, अभिलाष आदि लोग मौजूद थे।