मसूरी में महिला मोर्चा द्वारा 2022 के चुनाव को देखते हुए सभी बूथों में जाकर पन्ना प्रमुख को बनाए जाने को लेकर मंथन किया गया। इसको लेकर महिला मोर्चा की महामंत्री सपना शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक की गई और सभी वार्डों के बूथों पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को लेकर विचार मंथन किया गया। सपना शर्मा ने कहा कि 2022 को लेकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा कमर कस ली गई है वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के निर्देश अनुसार प्रत्येक बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं जिसको लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए पार्टी सभी बूथों को मजबूत करने को लेकर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि 2022 भाजपा का है जिस तरीके से भाजपा ने उत्तराखंड के विकास के लिए काम किया है उसको देखते हुए प्रदेश की जनता 2022 में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरीके से बौखला गया है जिसको लेकर वह पार्टी और सरकार के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने का काम कर रहा है परंतु इससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है कि प्रदेश में डबल इंजन ने प्रदेश के विकास के बहतरीन काम किये है। उन्होने कहा कि हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को 18 हजार करोड़ की सौगात दी गई है वही लगातार प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनीता धनाई, महिला मोर्चा मंत्री प्रोमिला नेगी, , मंडल मंत्री राजेश्वरी नेगी, ,मंडल मंत्री कमला थपलियाल आदि मौजूद रहे।