Tuesday, March 28, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में बस हादसे का शिकार हुई नेहा को न्याय दिलाने को लेकर लोगो ने दिया धरना

Sunil Sonker by Sunil Sonker
January 1, 2023
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, अस्पताल में कमियों को देख नाराज हुए मंत्री
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी में 19 दिसंबर को पेट्रोल पंप एमपीजी कालेज के समीप बस हादसे में शिकार हुई नेहा को न्याय दिलाने को लेकर मसूरी टीम संघर्ष, मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन और स्थानीय लोगों ने मिलकर मसूरी के शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दिया वहीं स्वास्थ और परिवहन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने नेहा के परिजनों को उचित मुआवजा के साथ उसकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। बता दे कि 19 दिसंबर को नेहा मसूरी पेट्रोल पंप के पास जैसे ही रोडवेज बस से उतरी और उसी बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों द्वारा नेहा को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस से नेहा को देहरादून अस्पताल ले जाते हुए एंबुलेंस में हुटर खराब होने के कारण नहीं बजा वह एमबुलेंस का स्ट्रक्चर भी खराब था जिससे नेहा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेहा के पिता ने बताया कि जब नेहा को अस्पताल ले जा रहे थे एम्बुलेंस का हूटर ना बजने के कारण समय से नेहा को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका जिससे उसकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि रास्ते भर वह लोगों से हटने के लिये चिल्लाते रहे ।
मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल और टीम संघर्ष के सदस्य नितिन दत्त ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण नेहा की जान गई है उन्होंने कहा कि बस चालक इतनी तेजी में बस चलाते हैं वही यात्रियों को उतारने के लिए भी नहीं देते हैं जिस कारण नेहा बस से उतरते ही पिछले टायर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की मसूरी 108 एंबुलेंस की हालत बद से बदतर है  नेहा को अस्पताल ले जाते समय अगर एम्बुलेंस का हूटर बजता तो शायद नेहा आज हमारे बीच में होती। उन्होंने स्वास्थ्य और परिवहन विभाग से नेहा के परिजनों को मुआवजा देने की छोटी बहन को नौकरी देने की मांग की है ।उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नही होती तो जल्द उग्र आंदोलन किया जायेगा।
मसूरी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज रेगवाल ने कहा कि उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है और उनसे नेहा के परिवारों को मुआवजा और और अन्य मांग की गई है जिसको लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और परिवहन मंत्री जी से मुलाकात करेगा और उनको पूरा भरोसा है कि नेहा के परिजनों को मुआवजा के साथ ही अन्य मांगों को पूरा किया जायेगा। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिन गुहेर, मोहन कैंतूरा सभासद दर्शन रावत भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित पवार अभिलाष सपना शर्मा प्रियांशु कंडारी , आप जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में नये साल को लेकर पुलिस और पालिका का प्लान फेल, व्यापार हुआ प्रभावित, व्यापारियों में भारी आक्रोष

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजभवन में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर नववर्ष की दी शुभकामनाएं 

Next Post
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, अस्पताल में कमियों को देख नाराज हुए मंत्री

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजभवन में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर नववर्ष की दी शुभकामनाएं 

ताजा खबरे

  • मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मसूरी एसडीएम को दिया ज्ञापन, मालरोड और सम्पर्क मार्गों का दुरस्त करने की करी मांग
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • मंत्री गणेश जोशी ने कैंट क्षेत्र में बनने जा रहे सामुदायिक भवन की भूमि का किया निरीक्षण
  • मां नैना देवी की पद यात्रा में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, माता रानी का लिया आशीर्वाद
  • मसूरी के भाजपा नेता रमेश खंडूरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बनाया गया स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधि

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In