Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड ने स्वैच्छिक रक्तदान कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया के हाथों स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्मानित

Sunil Sonker by Sunil Sonker
October 1, 2022
मसूरी में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली, बुजुर्गों का सम्मान करने की करी अपील
Share on FacebookShare on Whatsapp
रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड ने स्वैच्छिक रक्तदान कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिसके लिये उत्तराखंड को आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के हाथों सम्मानित किया गया है। विगत 17 सितम्बर को शुरू किये गये रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत प्रदेशभर में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि इस अभियान में 24, 987 लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल व आरोग्य सेतु एप पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को द्वितीय स्थान मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पीठ थपथपाई, साथ ही उन्होंने  स्वैच्छिक रक्तदान के लिये लोगों का आभार भी जताया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया के हाथों उत्तराखण्ड को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड को यह सम्मान रक्तदान अमृत महोत्सव में रक्तदान कलेक्शन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर  दूसरा स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।   सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके लिये स्वास्थ्य विभाग  के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
डॉ0 रावत ने बताया कि विगत 17 सितम्बर को शुरू किये गये रक्तदान अभियान में प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिसके चलते राज्य के विभिन्न रक्त कोषों में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो कि प्रदेश के लिये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। विभागीय मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर लगे रक्तदान शिविरों में आकर लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा प्रदेशभर में 24,987 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिये भारत सरकार द्वारा संचालित ई-रक्तकोष पोर्टल एवं आरोग्य सेतु ऐप पर अपना पंजीकरण कराया। डॉ0 रावत ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले रक्तदाताओं से निकट भविष्य में रक्तदान के लिये सम्पर्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान अभियान के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले एवं रक्तदान के लिये ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले व्यक्तियों को ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये हैं।  दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा उत्तराखंड के  प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ0 आर राजेश कुमार को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर निदेशक उत्तराखंड रक्त संचरण परिषद डॉ0 सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी ब्लड सेल डॉ सुजाता सिंह भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉

देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

ShareSendTweet
Previous Post

देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति ने निकाला कैंडल मार्च ,अंकिता की आत्मा शांति के लिए रखा 2 मिनट का मौन

Next Post

सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की मांग

Next Post
मसूरी में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर छात्रों ने निकाली रैली, बुजुर्गों का सम्मान करने की करी अपील

सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की मांग

ताजा खबरे

  • देहरादून पुलिस द्वारा मिशन कामधेनु के तहत कार्यवाही कर जनता को किया गया जागरूक
  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In