Monday, September 25, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

आपदा के समय प्रदेश की भाजपा सरकार और अधिकारी सचिवालय से बाहर निकलने को तैयार नहीं- जोत सिंह बिष्ट

Sunil Sonker by Sunil Sonker
July 15, 2023
उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री आपदा राहत कार्यों के लिए हर जगह दोड रहे अकेले , मंत्री, विधायक और अधिकारी गायबः- जोत सिंह बिष्ट
Share on FacebookShare on Whatsapp
उत्तराखंड के आप पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में आपदा के समय में सरकार के कामकाज पर नकारात्मक टिप्पणी करने के बजाय सरकार को सकारात्मक सुझाव देना आम आदमी पार्टी अपना कर्तव्य समझती है। उन्होने कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से अपील की थी कि आपदा के समय सरकार के मंत्री कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिले के प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में जाकर राहत और बचाव कार्य अपनी देखरेख में नही कर रहे है । देर से ही सही लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके सुझावों का संज्ञान लिया और अपने मंत्रियों को प्रभार के जिलों में जाकर कैंप करने की अपील की । लेकिन मुख्यमंत्री सरकार के मुखिया होकर जिलों के प्रभारी मंत्रियों को जिलों में जाकर कैंप करने हेतु निर्देश देने का साहस दिखाने के बजाय अपील और अनुरोध की मुद्रा में क्यों हैं यह समझ से परे है। उन्होने कहा किएक और महत्वपूर्ण बात यह है की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी द्वारा मालन नदी के पुल के टूटने पर सरकार के काम काज और कार्यप्रणाली पर जिस तरह से सवाल खड़े किए गए हैं, जिस तरह से उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज द्वारा पुल के टूटने की जांच के आदेश को नाकरते हुए सीधे मुख्यमंत्री के पास जाकर विजिलेंस जांच के आदेश करवाए यह सरकार में आपसी तालमेल और आपसी विश्वास नहीं होने का मजबूत संकेत है। जिस सरकार में मंत्रिमंडल के सदस्यों में आपसी विश्वास नहीं हो, मुख्यमंत्री को मंत्रियों से काम करने के लिए निर्देश देने के बजाय अपील करनी पड़े तो इन सब घटनाक्रम से राज्य की नौकरशाही भी अपने काम के प्रति उदासीन होकर काम कर रही है जिसका खामियाजा उत्तराखंड की जनता भुगत रही है।। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों  के अनुसार उत्तराखंड में विगत एक महीने में आपदा से 23 दुर्घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। सैकड़ों सड़के बंद पड़ी हैं। लोगों के मकान, दुकान व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि आपदा की भेंट चढ़ गई है, अन्य बहुत सारे नुकसान राज्य की जनता झेल रही है। हरिद्वार में 100 से अधिक गांव जलमग्न हो रखे हैं। पहाड़ दरक रहे हैं  लेकिन सरकार में सन्नाटा पसरा है। सरकार और प्रशासन के बड़े ओहदे पर बैठे लोग सचिवालय से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिससे प्रदेष की जनता में प्रदेष सरकार के खिलाफ भारी आक्रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही

ShareSendTweet
Previous Post

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मसूरी में मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

Next Post

भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को किसानों की समस्याओं से कराया अवगत 

Next Post
भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को किसानों की समस्याओं से कराया अवगत 

भारतीय किसान संघ रुड़की के पदाधिकारियो ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को किसानों की समस्याओं से कराया अवगत 

ताजा खबरे

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
  • देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही
  • मसूरी में श्री गणेष मूर्ति का धूमधाम के साथ किया गया विसर्जन
  • मालरोड से 3 मीटर नीचे निर्माण की जगह पर 2.19 मीटर पर होटल हैक्मनस् द्वारा किये गए निर्माण को एमडीडीए ने रुकवाया, काटा चालान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In