Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी देहरादून मार्ग मैगी प्वाइंट के दुकानदारों को मेयर सुनील उनियाल गामा ने दिया तोहफा, जल्द शिव मंदिर के पास बनेगा वेंडर जोन

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 11, 2022
मसूरी देहरादून मार्ग मैगी प्वाइंट के दुकानदारों को मेयर सुनील उनियाल गामा ने दिया तोहफा, जल्द शिव मंदिर के पास बनेगा वेंडर जोन
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित मैगी प्वाइंट के दुकानदारों को जिला प्रशासन द्वारा जारी नोटिस और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बाद नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा प्रभावितों को विस्थापित करने के लिए भूमि आवंटित की गई है जिसका मेयर सुनील उनियाल गामा विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। देहरादून नगर निगम द्वारा  मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास वेंडिंग जोन चिन्हित किया गया है । नगर निगम द्वारा चिन्हित भूमि का समतलीकरण किया गया है। इस अवसर पर पार्षद सुशांत वोरा और सुंदर सिंह कोठाल ने मेयर सुनील उनियाल गामा की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वेंडर जोन बनने के बाद मसूरी देहरादून मार्ग मैगी प्वाइंट में हाल की प्रशासन की कार्यवाही के बाद राहत मिलेगी। बता दे कि मैगी प्वाइंट पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए हैं वही हाल में देहरादून से मसूरी तक सडक किनारे किये गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था जिसमें कई लोगो पर रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। जिसके बाद मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा स्थानीय लोगों को राहत देते हुए मसूरी देहरादून मार्ग षिव मंदिर के पास नगर निगम की जगह को चिन्हित कर वेंडर जोन बनाने का फैसला लिया है जिससे मैगी प्वाइंट से प्रभावित लोगो में खुशी का माहौल है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए भूमि पूजन किया गया है और नगर निगम द्वारा वेंडर जोन 6 माह के भीतर तैयार होि जाएगा जिसके बाद प्रभावितों को दुकानें आवंटित की जायेगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्थानीय लोगों को प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिससे उनका रोजगार संकट में आ गया है यहां पर वर्षों से स्थानीय लोग छोटी-छोटी दुकानें और ठेली लगा कर अपनी आजीविका चला रहे हैं इसी को देखते हुए नगर निगम ने फैसला किया है कि इन लोगों को यहां पर विस्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बारे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा । उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और उनकी हर संभव मदद की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में लोगो को र्प्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक, कपडे के बैग वितरित कर प्लास्टीक बैग को बाय करने का किया आह्वान 

Next Post

 टिहरी के माँ दूध्याड़ी देवी मंदिर के बारह वर्षीय मेले में मुख्य अतिथि के रूप में प्सम्मिलित हुईं नेहा जोशी

Next Post
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत  के भाई की कार और अन्य कारों  के शीशेे तोड़ सामान चुराने वालों दो चोरो को पुलिस ने सामान सहित किया  गिरफ्तार 

 टिहरी के माँ दूध्याड़ी देवी मंदिर के बारह वर्षीय मेले में मुख्य अतिथि के रूप में प्सम्मिलित हुईं नेहा जोशी

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In