भारतीय जनता युवा मोर्चा मसूरी मंडल द्वारा द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ की गई अभद्रता को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और मसूरी भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविन्द्र रावत के नेतृत्व में पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विधायक के निलंबन की मांग की। मसूरी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल आद्यैर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविन्द्र रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा कुमांऊ इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथशराब पीकर गाली गलोच करना, साथ ही घर पर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ बदतमीजी की गई जिसको लेकर युवा मोर्चा ने मदन सिंह बिष्ट का पुतला फुंका। उन्होने कहा कि कांग्रेस विधायक का यह कृपया निंदनीय है जिसका विरोध किया जा रहा है साथ ही युवा मोर्चा ने मांग की है कि कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त की जाए और उन्हे कांग्रेस पार्टी से भी निष्कासित किया जाए।
इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,महामंत्री कुशाल राणा,युवा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र रावत,पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल,सतीश ढौंडियाल,मनोनित सभासद अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई,पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पड़ियार,युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित पंवार,युवा मोर्चा महामंत्री सुमित भंडारी, उपाध्यक्ष विपिन रावत, अमित भट्ट,अनिल सिंह अन्नू,मुकेश धनाई, धर्मपाल पंवार,पुष्पा पुंडीर ,मसूरी भवन निर्माण मजदूर संध अध्यक्ष राकेष ठाकुर,आशीष जोशी ,अभिलाष,,रोहित रावत,गोविंद थापा ,रवि थापा,मनवीर बर्तवाल,आदि उपस्थित रहे, ।