
मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी कांग्रेस भवन में अगस्त क्रांति दिवस में मनाया गया। इस मौके पर आजादी के शहीदों और आंदोलनकारियों को याद किया कर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। इसलिए जनता के लुटने-पिटने का दर्द आज भी कांग्रेसियों के दिलों में है। उन्होने कहा कि बर्तमान की भाजपा सरकार देष को जाति धर्म में बाटने की कोषिष कर रही है। उन्होने कहा कि उनके द्वारा बैठक कर भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। अमित गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए नौ अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की गई थी। जिसमें देश के लाखों लोगों ने भाग लिया और देश को आजाद कराया। उन्होने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में गांधीजी ने करो या मरो का नारा दिया था। उन्होने कहा कि भारत की आजादी में कई क्रांतिकारी योद्धाओं ने अपनी जान न्योछावर कर अमूल्य योगदान दिया और अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान इसी अगस्त महीने में शुरू किया था। इसलिए यह दिन बेहद खास है। उन्होने कहा कि जब अंग्रेज भारत छोड़ने को तैयार नही थे तब महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था। उन्होने कहा कि 15 अगस्त हो समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज का फहराएंगे और नियमों के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतार कर रखेगे। उन्होने बताया कि राहुल गांधी द्वारा अपनी भारत जोडों यात्रा के तहत 10 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने राहुल गांधी के उत्तराखंड के दौरे को लेकर उच्च पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही है।इस मौके पर रामप्रसाद कवि भगवती प्रसाद कुकरेती रमेश राव राजीव अग्रवाल नागेंद्र उनियाल सुनील पवार माधुरी टम्टा भरोसी रावत मेघ सिंह कंडारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर महिमानंद आदि मौजूद थे।