Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

 सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा आयोजित इगास उत्सव में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी  

गढ़ गौरव नरेन्द्र सिंह नेगी रहे महफिल की शान, एफएम के प्रस्तोता काव्य ने किया संचालन

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 14, 2021
 सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा आयोजित इगास उत्सव में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी  
Share on FacebookShare on Whatsapp
 उत्तराखण्ड के लोक पर्व इगास और बूढ़ी दीपावली के उपलक्ष्य में न्यू कैन्ट रोड़ स्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं गढ़ गौरव नरेन्द्र सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। इगास पर्व के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन एफएम रेडियो के प्रस्तोता काव्य द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों तथा उत्तराखण्ड़ के पारम्परिक व्यंजनों का भी आनन्द लिया एवं भैलो भी खेला गया।इस अवसर युवा पीढ़ी को पहाड़ की परंपरा व संस्कृति से रूबरू कराने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा लोक गायकों ने लोकगीत गाकर समां बंधा।  उत्तराखण्ड के लोक गायक गणनायक नरेन्द्र सिंह नेगी को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया जिसके उपरांत नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा गढ़वाली गीत की प्रस्तुति दी गयी।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों से लोकपर्व इगास को पुनर्जीवित करने की मुहीम छेड़ी हुई है, ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड की लोक परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए अनिल बलूनी द्वारा शुरू की गयी पहलों का आभार प्रकट किया।   मंत्री तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों ने इस पर्व को पारंपरिक भैलो खेलकर मनाया।
क्षेत्र के तकरीबन 600 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार पुनः समस्त राज्य वासियों एवं राज्य के बाहर देश तथा दुनिया में रह रहे सभी उत्तराखण्डी नागरिकों को इगास एवं बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे लोकपर्व और परम्पराएं हमेंं राज्य की मेहनकश जीवन और संघर्षों के इतिहास से रूबरू करवाती हैं और बेहतर भविष्य निमार्ण के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सराकर राज्य के समग्र और सम्पर्ण विकास के लिए आगामी 15 साल का रोड मैप तैयार करते हुए कार्य कर रही है।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह इगास का यह पर्व हमें मर्यादा पुरूषोत्तम राम जी के वनवास समाप्त होने के साथ ही माधो सिंह भण्डारी जैसे वीर नायकों की प्रेरणा से भरता है। उन्होंने बताया कि माधो सिंह भंडारी 17 वीं शताब्दी में गढ़वाल के प्रसिद्ध भड़ (योद्धा) हुए। माधो सिंह मलेथा गांव के थे। तब श्रीनगर गढ़वाल के राजाओं की राजधानी थी। माधो सिंह भड़ परंपरा से थे। माधो सिंह, पहले राजा महीपत शाह, फ़िर रानी कर्णावती और फिर पृथ्वीपति शाह के वजीर और वर्षों तक सेनानायक भी रहे। सीमा पर भंडारी के बनवाए कुछ मुनारे (स्तंभ) आज भी चीन सीमा पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए देवभूमि उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि भी कहा जाता है। आज हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाली सेनाओं में लगभग 18 प्रतिशत से अधिक जांबांज उत्तराखण्ड राज्य के हैं। मुझे गर्व है कि मैं स्वयं भी सेना का अंग रहा हूं।
सैनिक कल्याण मंत्री ने यह भी सूचित किया कि राज्य के सैनिकों की अमर वीरगाथाओं को आने वाली पीढ़ियों को भी बताने के लिए ही प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा पर राज्य में पंचमधाम सैन्यधाम का निर्माण, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। राज्य के 1740 शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को सैन्यधाम लाने के लिए कल चमोली के सवाड़ से शहीद सम्मान यात्रा प्रारम्भ हो रही है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जगत प्रकाश नड्डा तथा स्वयं मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।
*क्या है इगास का इतिहास* – 
इगास और बूढ़ी दिवाली उत्तराखण्ड के लोक पर्व हैं। दीपावली को बग्वाल भी कहा जाता है और बग्वाल के 11 दिन के बाद बूढ़ी दिवाली और इगास मनाया जाता है। पहाड़ की लोक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व के दिन घरों में साफ-सफाई की जाती है और मीठे पकवान बनाए जाते हैं। शाम के समय किसी सार्वजनिक स्थान, खाली खेत इत्यादि में भगवान के पूजन के उपरांत नृत्य कर भैलो खेला जाता है।
भगवान श्री राम के 14 वर्ष के बनवास के उपरांत अयोध्या लौटने पर लोगों द्वारा उनके स्वागत में किए गए उत्सव के साथ ही दिवाली के वक्त गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट और तिब्बत का युद्ध जीतकर विजय प्राप्त की थी और दीपावली के ठीक 11 दिन सेना अपने घर पहुंची थी। युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में उस समय किए गए आयोजन से भी इस पर्व को जोड़ा जाता है।
इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष, पूनम नौटियाल, राजीव गुरूंग, सुन्दर राणा, राहुल रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, अनुराग, कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल,राजीव गुरुंग, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, आर एस परिहार, टी डी भूटिया  आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

पहाड़ों की रानी मसूरी में इगास पर्व की धूम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  लोकगितो में जमकर नाचे

Next Post

मसूरी में गढ़वाल की लोक संस्कृति के प्रतिक इगास बग्वाल मिलन कार्यक्रम में लोक संस्कृति की बिखेरी छटा

Next Post
मसूरी में गढ़वाल की लोक संस्कृति के प्रतिक इगास बग्वाल मिलन कार्यक्रम में लोक संस्कृति की बिखेरी छटा

मसूरी में गढ़वाल की लोक संस्कृति के प्रतिक इगास बग्वाल मिलन कार्यक्रम में लोक संस्कृति की बिखेरी छटा

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In