मसूरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन समारोह बड़े हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण और विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जौनसारी लोक गायक रेशमा शाह, मनोज सागर एवं कई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी के मन को मोह लिया। वही कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी सभा को सम्बोधित करते हुए भावूक हो गए। उन्होने कहा कि जा वह फौज में थे तो उनके कलाई में राखी बांधने वाली कोई बहन नहीं थी और आज उनको हजारों की संख्या में बहने उनको राखी बाँध कर उनको आशीर्वाद देती है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में पहुंची हजारों की संख्या में बहनों का पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी की वीरांगनाओं सहित हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि आचार्य बालकृष्ण ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रक्षाबंधन के भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आकर सुखद अनुभूति हो रही है।
आचार्य ने कहा मंत्री गणेश जोशी सभी बहनों को अपना परिवार मानते है। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति हमारा धर्म नारी शक्ति को हमेशा आगे रखता है। आचार्य बाल कृष्ण ने उत्तराखंड को एक अलग राज्य बनाने की भूमिका के महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर पतंजलि योगपीठ लगातार विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार के साथ काम कर रही है और उनके पतंजलि योगपीठ में करीब 25 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं इसमें ज्यादातर कर्मचारी उत्तराखंड के और पहाड़ से आते हैं। उन्होने कहा कि भारत सरकार की एनआरएलएम योजना के तहत सहायता समूह की विभिन्न योजनाओं के तहत काम हो रहा है जिससे महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मैं जिस भी स्थान पर हूं, बहनों की वजह से हूं। यह उनका प्यार, स्नेह, ताकत है, जो मैं आज यह ऊंचाई प्राप्त कर पाये है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओ की भूमिका अहम रही है, चाहे अलग राज्य बनाने में हो या कोई भी आंदोलन हो, महिलाएं हमेशा आगे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार चाहे वह स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को को आगे बढ़ाने के लिये लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना व केंद्र की विभिन्न योजनायो के द्वारा महिलाओं के उत्थान और उनके कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होने वर्तमान में महिलाये किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले बेहतर काम कर देष का नाम रौशन कर रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, नरेन्द्र मेलवान, सतीश ढौंडियाल, गुड्डू अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, अनीता धनई, अनीता पुंडीर, पुष्पा पडियार, सुरेंद्र सिंह पायल, धर्मपाल पंवार, सपना, अनीता जवाडी सहित हजारों बहिनें कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।