भाजपा नैनबाग मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संदीप खन्ना को महामंत्री बनाया गया है जिसके बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है वही नैनबाग मंडल अध्यक्ष करण सिंह कंडारी, विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने संदीप खन्ना को महामंत्री बनने पर बधाई दी और भाजपा की रीति नीति को लोगों को अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त महामंत्री संदीप खन्ना ने मंडल अध्यक्ष करण सिंह कंडारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, राज्य मंत्री संजय नेगी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, विरेन्द्र सिंह राणा ,मीरा सकलानी, नारायण सिंह पंवार, आदि का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की वह संगठन को मजबूत करने के लिये हमेशा कार्य करते रहे हैं जिससे कार्यकर्ता मजबूत हो वही क्षेत्र के लोगो की समस्याओं का समय समय पर कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के सहयोग से निराकरण कराया जाता है।

यही कारण है कि इस बार भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से दोबरा धनोल्टी विधानसभा से विधायक बने है जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। वही उनकी टीम के अध्यक्ष करण सिंह कंडारी भी लगातार क्षेत्र की अपनी समस्त कार्यकारिणी की टीम को लेकर क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं वहीं भाजपा को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।