भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शलाका सालवी , जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महामंत्री सुशमा कुकरेती मंडल प्रभारी प्रियंका गुसाई द्वारा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिवसीय महिला प्रवास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुची। इस मौके पर देहरादून भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम मं मसूरी महिला मोर्चा के द्वारा जी 20 को रंगोली के माध्यम से चित्रण किया गया था जिसकी सभी मौजूद लोगो ने जमकर सराहना की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शलाका सालवी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा को मजबूत करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को हर मुकाम पर पहला स्थान देने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाओं महिला मोर्चा की पदाधिकारी हर राज्यों में जाकर 2 दिन का प्रवास राज्यों में जाकर बूथ स्तर पर 2 दिन का प्रवास कर रही है। वह जनता की समस्याओं को जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रवास के दौरान भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चल रही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल पा रहा है कि नहीं और अगर नहीं मिल पा रहा है तो उसको दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा उन युवाओं से भी वार्तालाप की जा रही है जो 2024 में पहली बार अपना मत का प्रयोग करेंगे। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के विकास को लेकर तैयार किये गए विजन के बारे में समझाएं जा रहा है जिससे कि वह आने वाले समय पर भाजपा को ही वोट करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का काम किया गया है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने चुनौतियां नहीं है केंद्र और जिन प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उनकी उपलब्धियों को लेकर जनता के सामने जा रहे हैं और उनको पूरा विश्वास है कि एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होने कहा कि कर्नाटक में हुई भारतीय जनता पार्टी की हार को लेकर उच्च नेतृत्व द्वारा समीक्षा की जा रही है । कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत नहीं गिरा है। कई ऐसे प्रत्याशी थे जो बहुत ही कम वोटों से हारे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में महाराष्ट्र करण समिति ने भारतीय जनता के विरोध में काम किया है। भारतीय जनता पार्टी हार से सबक लेते हुए हर बूथ को मजबूत कर रही हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर चार राज्यों में चुनाव होंगे उसमें हर हाल में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और लोकसभा में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला देहरादून महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, पुष्पा पुंडीर, राधा आनंद, सुषमा रावत, प्रभा बर्त्वाल, रीता खुल्लर, विजयलक्ष्मी काला, मंजू चौहान, गुड्डी देवी, अंशिका सेमवाल, गीता पवार, बिंद्रा, ललिता, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, नरेंद्र पडियार, विजय बिंदवाल, अवतार कुकरेजा, गंभीर पवार, बबली चौहान, सीमा रावत आदि मौजूद थे।