Monday, October 2, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम का किया निरीक्षण 

आगामी 03 जुलाई को होगा सैन्य धाम में अमर जवान ज्योति के निर्माण कार्य प्रारंभ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वीर नारिया कार्यक्रम में होगें शामिल

Sunil Sonker by Sunil Sonker
June 24, 2023
 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 76 और 82 में लोगो से की मुलाकात 
Share on FacebookShare on Whatsapp
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के गुनियालगांव में बन रहे सैन्य धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सैन्य धाम के निर्माण कार्य को हर हाल में तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
     सैनिक कल्याण मंत्री ने आगामी 03 जुलाई को देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम में अमर जवान ज्योति के निर्माण कार्य प्रारंभ होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनियोजित तथा समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। गौरतलब है कि देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम में आगामी 03 जुलाई से अमर जवान ज्योति के निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिसमे प्रदेश के 1734 शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी का उस अमर जवान ज्योति में उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहीदों की वीरांगनाएं एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहेंगे।
     सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा मंत्री ने सैन्य धाम में भूमि से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं। ठीक उसी प्रकार से ने सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार हो रहे सैन्य धाम न केवल प्रदेश के युवाओं को बल्कि देश भर के युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
    इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, फहराया राष्टीय ध्वज

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विद्या मंदिर में कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण

ShareSendTweet
Previous Post

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 76 और 82 में लोगो से की मुलाकात 

Next Post

मसूरी में जिला प्रशासन मानसून को लेकर तैयार, बनाई गई कार्य योजना

Next Post
मसूरी में जिला प्रशासन मानसून को लेकर तैयार, बनाई गई कार्य योजना

मसूरी में जिला प्रशासन मानसून को लेकर तैयार, बनाई गई कार्य योजना

ताजा खबरे

  • मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, फहराया राष्टीय ध्वज
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई
  • मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विद्या मंदिर में कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण
  • मसूरी में अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू
  • मसूरी पालिका में  कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को 4 साल से  नहीं मिली वर्दी, कर्मचारियों में भारी आक्रोष

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In