Monday, September 25, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

Sunil Sonker by Sunil Sonker
May 28, 2023
हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
Share on FacebookShare on Whatsapp
 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दैनिक भास्कर द्वारा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया गई। समारोह में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हास्य कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को भी सम्मानित किया।
      सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में वीरों की भूमि है,देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण अनेक योजनाएं संचालित की है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में राज्य में सरकार ने सैनिकों को उनके शौर्य के लिए मिले मेडल के आधार पर राशि को बढ़ाया गया है। मंत्री ने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में पांचवे धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा निर्माणाधीन सैन्य धाम के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन से कलश में मिट्टी लायी गयी है, जिसे यहां बनने वाली अमर जवान ज्योति की नींव में रखा गया है। उन्होंने कहा सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से रखा जा रहा है। वहीं प्रांगण में बाबा जसवंत सिंह और हरभजन सिंह का मंदिर भी बनाया जा रहा है।
     मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार / स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले यह संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाता था। मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
     मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है। सैनिकों पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर मंत्री ने आयोजकों को भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस अवसर पर कुलपति आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय सुनील जोशी, वैद्य एमo आर o शर्मा, डॉ. नरेश चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,उद्योगपति, नरेश जैन, अभिषेक गौड़,सचिन शर्मा, अभिनंदन गुप्ता कवि मनु शिवपुरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही

ShareSendTweet
Previous Post

कांडीखाल में तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण पर हुआ  मंथन 

Next Post

मसूरी के पास कैम्पटी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Next Post
हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

मसूरी के पास कैम्पटी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ताजा खबरे

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
  • देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही
  • मसूरी में श्री गणेष मूर्ति का धूमधाम के साथ किया गया विसर्जन
  • मालरोड से 3 मीटर नीचे निर्माण की जगह पर 2.19 मीटर पर होटल हैक्मनस् द्वारा किये गए निर्माण को एमडीडीए ने रुकवाया, काटा चालान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In