Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखंड के पहाड़ी पेडलर्स सोमेश पवार शुरू की बद्रीनाथ धाम से 12 ज्योतिर्लिंगों तक की साइकिल यात्रा

मसूरी पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत, 15 हजार किलोमीटर की होगी यात्रा

Sunil Sonker by Sunil Sonker
October 29, 2022
उत्तराखंड के पहाड़ी पेडलर्स सोमेश पवार शुरू की बद्रीनाथ धाम से 12 ज्योतिर्लिंगों तक की साइकिल यात्रा
Share on FacebookShare on Whatsapp

पहाड़ी पेडलर्स सोमेश पवार निवासी पांडुकेश्वर बद्रीनाथ द्वारा विगत वर्षों की भांति साइकिल से बद्रीनाथ धाम से अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा की जा रही है जिसके तहत षनिवार को सोमेष पवार मसूरी के जार्ज एवरेस्ट पहुचे जहा मसूरी मसूरी एसडीएम षैलेंद्र सिंह नेगी, रिटायर एडमिनल पूर्व डायरेक्टर ब्रह्मोसत्र परियोजना ओम प्रकाश राणा, डायरेक्टर उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र प्रोफेसर महेंद्र प्रताप बिष्ट, मैती आंदोलन के प्रणेतापदमश्री कल्याण सिंह रावत और मसूरी होटल एसोसिएषन के अध्यक्ष सजय अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने फूलमालाये पहनाकर सोमेष पवार का स्वागत किया। इस मौके पर हिमालय संदेश अमृत यात्रा विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी मौजूद लोगो ने हिमालय के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे पर प्रदेष सरकार से हिमालय के संरक्षण को लेकर ठोस नीति अपनाये जाने की मांग की।


सोमेश पवार ने कहा कि उनकी यात्रा करने के पीछे हमेशा से कोई न कोई मकसद रहता है। उन्होने बताया कि 2020 उनके द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम से कन्याकुमारी तक यात्रा 4 हजार किलोमीटर तक की गई तो 41 दिनों में पूरी की गई। वर्ष 2021 में श्री बद्रीनाथ धाम से देश के चारों धामों द्वारिका पुरी ,जगन्नाथ पुरी तथा रामेश्वरम तक की 8 हजार किलोमीटर की यात्रा की गई है जो 101 दिनों में पूरी की गई थी। इस वर्ष उनके द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम से 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा प्रारंभ की गई है। और यह यात्रा उनके लिए बेहद खास है और वे इसके लिए काफी उत्साहित हैं। सोमेश पवार ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा का उद्देश्य हिमालय के पर्यावरण तथा संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है। इस यात्रा का मकसद भी हिमालय के प्रति और सत्य सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उत्तराखंड की तीर्थाटन के बारे में लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब 15 हजार किलोमीटर की होगी जो 15 राज्यों से होते हुए जायेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में लोगो को बताना है वह अन्य राज्यों की संस्कृति के बारे में जानना होगा। उन्होने बताया की यात्रा के दौरान लोगो को भारत को एक सूत्र में बांधने का संदेश देना है सत्य सनातन धर्म और हिमालय की संस्कृति सभ्यता और संस्कार के बारे में लोगो को जागरूक करना है। उन्होने कहा कि आज के युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और इसी जागरूकता अभियान को लेकर हिमालय संदेश अमृत यात्रा को निकाली जा रही है। सोमेष पवार ने कहा कि हिमालया में बेशकीमती जड़ी बूटियां है लोग महंगे महंगे इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं परंतु हिमालया में अद्भुत जड़ी बूटियां का उपयोग नही कर पा रहे है इसको लेकर भी जागरूक्ता अभियान चलाया जा रहा है।


एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पवार द्वारा पूरे देश का भ्रमण कर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है उनके द्वारा नशे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया वहीं हिमालया व संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमेश पवार द्वारा हिमालय संदेश अमृत यात्रा निकाली जा रही जो हिमालय बचाओ पर है यह यात्रा बद्रीनाथ से शुरू हुई और 12 ज्योतिर्लिंग को जायेगी।  यह यात्रा 15 हजार किलोमीटर की है जो 15 राज्यों से होती हुई जाएंगी और करीब 6 महीने की यात्रा पूरी होती है। उन्होंने कहा है कि सोमेश पर्यावरण, हिमालय की जड़ी बूटियों समेत जीव जंतुओं के बारे में काफी जानकारी रखते हैं। इसलिए वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनता को अपनी यात्रा के दौरान बेहतर ढंग से समझा सकते हैं।उन्होंने कहा कि हिमालय संदेश अमृत यात्रा पर जार्ज एवरेस्ट पर गोश्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी मौजूद लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर रोटरी क्लब मसूरी, जिला प्रशासन देहरादून, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर पालिका मसूरी एवं मसूरी के होटल व्यवसाय व व्यापार से जुड़े हुए प्रबुद्ध व्यक्तियों , समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों मौजूद रहें

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी की कुशलक्षेम जानने उनके आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट

Next Post

मसूरी ओक ग्रोव स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Next Post
मसूरी ओक ग्रोव स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मसूरी ओक ग्रोव स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In