Monday, October 2, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

जनगीत, कहानी का पाठ, नज़्म, इप्टा की विरासत और नाटक चर्वाक के पाठ से मनाया इप्टा उत्तराखंड का 80 वां स्थापना दिवस

Sunil Sonker by Sunil Sonker
May 25, 2023
जनगीत, कहानी का पाठ, नज़्म, इप्टा की विरासत और नाटक चर्वाक के पाठ से मनाया इप्टा उत्तराखंड का 80 वां स्थापना दिवस
Share on FacebookShare on Whatsapp
 80 बरस पहले  इप्टा की स्थापना हुई थी। इप्टा ने आजादी के आन्दोलन में शामिल होकर साम्राज्यवाद से लोहा लिया। देश मे एकता ,भाईचारे सद्भाव की भावना का विकास करने के लिए हमारे नायकों ने सांस्कृतिक आन्दोलन किए। यह यात्रा आज भी जारी है।आज हमारा सामना पूँजीवादी फासीवाद ताकतों से है। यह वही ताकतें हैं जो सामाजिक विघटन के द्वारा ताकत हासिल करती हैं।
तमाम तरह के ढोंग, पाखंड, अश्लील,फूहड सामग्री को  बढावा देकर युवावर्ग को मतिभ्रम का शिकार बनाना। तर्क और विवेक से दूर रखना ही इनका अघोषित एजेंडा है। ये विचार रखे  इप्टा राष्ट्रीय समिति के सदस्य ऋषिकेश से आये कॉमरेड धर्मानंद लखेड़ा ने । उन्होंने कहा कि वैग्यानिक ,तर्कपूर्ण ,न्याय, प्रेम, बंधुत्व से ओतप्रोत कलाकर्म इप्टा की जिम्मेदारी है।
इप्टा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वी के डोभाल ने कहा कि आज़ादी के पहले इप्टा के सामने जो चुनौतियां थीं, आज उस तरह की कोई चुनौती नहीं। लेकिन जो भी चुनौतियां हैं, वह कम नहीं। इप्टा के सामने सबसे बड़ी चुनौती, सांगठनिक तौर पर मज़बूत होना है। देश के बंटवारे और कम्युनिस्ट आंदोलन के बिखराव ने संगठन के स्तर पर इसमें बहुत बड़ी शिथिलता आई है। इप्टा को भारी नुकसान पहुंचा है। नये कलाकार, लेखक, निर्देशक इससे जुड़ नहीं रहे और जो जुड़ते हैं, उनमें वह वैचारिकता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता नहीं। रंगमंच, टेलीविजन या फ़िल्म में करियर की ख़ातिर वे इप्टा से जुड़ते हैं। थोड़ा सा ही मुक़ाम पाते ही, वे इससे अलग हो जाते हैं। यही नहीं, संगठन की नई इकाईयां बन नहीं रहीं। और जो हैं,वे ठीक ढंग से काम नहीं कर रहीं। उनके ऊपर कई तरह के दबाव हैं। कभी अच्छी स्क्रिप्ट, कलाकार, तो कभी फंड के अभाव में नाटक नहीं हो पाते। उन्होंने चर्वाक नाटक के कुछ अंश पढ़े ।
 अशोक कटारिया ने सुनील पवार की नज़्म मेहनतकश  जो भट्टी में तपता है, इंसान वही मैं हूँ। कूड़े में जो बिनता है, समान  वही मैं हूँ ।
कॉमरेड हरिओम पाली ने जनगीत , नज़्म के साथ नंद किशोर मैठाणी की  मार्मिक और मेहनतकश लोगों की कहानी  अस्तित्व की लड़ाई का पाठ किया। उन्होंने कहा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जिस तरह देश के अंदर आए दिन हमले होते रहते हैं, उसने नाट्यकर्म को और भी ज़्यादा मुश्किल बना दिया है। कोई भी हुकूमत हो,ख़िलाफ़ आवाज़ उठाए। अवाम को उसके हुक़ूक़ और इंसाफ़ के लिए बेदार करे। यही वजह है कि इप्टा और उस जैसे तमाम जन संगठनों को सत्ता की सरपरस्ती हासिल नहीं। उल्टे हुकूमत इस तरह के जनवादी, प्रगतिशील संगठनों और उससे जुड़े लेखकों—कलाकारों को परेशान करने का कोई मौक़ा अपने हाथ से जाने नहीं देती। उनकी हर गतिविधि पर नज़र रखी जाती है। आगे इस माहौल में कोई तब्दीली आएगी, इस बात का इंतज़ार किए बिना, इप्टा और इप्टा से जुड़े सभी लेखक, कलाकारों, निर्देशकों का दायित्व है कि वे अपने इंक़लाबी इतिहास से प्रेरणा लेकर एक सुनहरे भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। असद खान ने कहा कि जनपक्षीय सांस्कृतिक आंदोलन का पूरे देश में विस्तार करें। क्योंकि मौजूदा सियासी हालात में यह आंदोलन पहले से भी कहीं ज़्यादा ज़रूरी है।
स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ वी के डोभाल को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर देहरादून इप्टा की और से समानित किया गया। इस अवसर पर बसंत, एटक के जिला मंत्री कॉमरेड अनिल उनियाल, हरिनारायण, लक्ष्मीनारायण भट्ट, सुदामा प्रसाद, असद खान और रामबचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर  मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मसूरी में अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू

मसूरी पालिका में  कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को 4 साल से  नहीं मिली वर्दी, कर्मचारियों में भारी आक्रोष

ShareSendTweet
Previous Post

एमडीडीए ने सहस्त्रधारा चामासारी मसूरी मार्ग अवैध रूप से 15 बीघा पर हो रही प्लाटिंग का किया ध्वस्त

Next Post

मसूरी में बारिश होने से तापमान में आई भारी गिरावट, मालरोड के पुननिर्माण का कार्य भी हुआ प्रभावित

Next Post
मसूरी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की मूर्ति को मलबे से ढकने पर कांग्रेसियों में आक्रोश

मसूरी में बारिश होने से तापमान में आई भारी गिरावट, मालरोड के पुननिर्माण का कार्य भी हुआ प्रभावित

ताजा खबरे

  • मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर  मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
  • मसूरी में अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू
  • मसूरी पालिका में  कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को 4 साल से  नहीं मिली वर्दी, कर्मचारियों में भारी आक्रोष
  • अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला ने उत्तराखंड की कार्यकारिणी की करी घोषणा
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी द्वारा आयोजित मलिन बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In