मसूरी माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कामरेड पल्लव सेनगुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 2024 के चुनावों को लेकर सभी विपक्षी दलों को एक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे की लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को मुह तोड जबाब देगे। उन्होने कहा कि देश की जनता भाजपा के कार्यों से त्रस्त है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा है। जिससे जनता में खासा आक्रोश है ।2024 के चुनाव में सभी दल मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगे। उन्होंने बताया कि जनता महंगाई से त्रस्त है और परिवर्तन चाहती है इसको लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सभी दलों को साथ लेकर 2024 का चुनाव लड़ेंगी।
राष्ट्रीय परिषद के सदस्य समर भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तराखंड में गठबंधन बनाकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया है कि उत्तराखंड राज्य में भाजपा की सरकार है और जिस प्रकार से प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायान चर्म वर है वही प्रदेश में बेटिया सुरक्षित नही है। उन्होने कहा कि प्रदेष की धामी सरकार भ्रष्टाचार मेें अंकुश लगाने में इसफल है स्वयं भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री इस बात की तस्दीक कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से फेल है जिसका जवाब प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को देने जा रही है।