Monday, October 2, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में कांग्रेस पर किया वार कहा 2024 में एक बार फिर बनेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार

Sunil Sonker by Sunil Sonker
June 18, 2023
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में कांग्रेस पर किया वार कहा 2024 में एक बार फिर बनेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार
Share on FacebookShare on Whatsapp
उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपने निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे जहां पर उन्होंने मसूरी के लाल तिब्बा और माल रोड के खूबसूरती का आनंद लिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाए जाने का काम तेज गति से किया जा रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाये जाने को लेकर देहरादून को भी स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर शुरुआती दौर पर कार्य धीमी गति से चला जब से उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय कों संभाला उसके द्वारा स्मार्ट सिटी के कार्यों मे तेजी लाने के साथ पूर्व में स्मार्ट सिटी का कार्य कर रही निर्माण एंजसी को बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होने कहा कि स्माग् सीटी परियोजना में सडक सिवरेज और ड्रेनेज प्रमुख है जिसको लेकर उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग को सड़क का काम दिय गया सिंचाई विभाग को ड्रेनेज और पेयजल निगम को सीवरेज का कार्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के कार्य को लेकर 1 साल का समय और दे दिया गया है और उनको पूरी उम्मीद है कि तय समय से स्मार्ट सिटी का काम पूरा हो जाएगा। उन्होने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग बनाए जाने को लेकर महामहीम राष्ट्रपति के द्वारा शिलान्यास किया गया था और जल्द ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का कार्य षुरू कर दिया जायेगा।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव को लेकर सरकार लगातार मंथन कर रही है उन्होंने कहा कि हाल में ओबीसी को लेकर किए जा रहे आरक्षण का काम चल रहा है व नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट को लेकर भी काम किया जाना है ऐसे में अगर यह दोनों काम समय पर हो जाते हैं तो चुनाव तय समय पर करवा दिए जाएंगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक करिश्माई नेता है और उनके नेतृत्व में एक बार फिर 2024 में जनता के सहयोग से देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे बड़ा नेता के रूप में सभी लोगों ने स्वीकार किया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ देश की जनता को मिल रहा है।  भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महा संपर्क अभियान के तहत सभी लोगों से संपर्क कर भाजपा की रीति नीति और योजनाओं से अवगत करा रहा है और उनको नहीं लगता है कि केंद्र में भाजपा के सामने कोई और दल है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा की सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में जा रही है क्योंकि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की पुष्कर सिंह धामी की सरकार को प्रदेश की जनता ने ने दोबारा से प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया है  । भारतीय जनता पार्टी पर सभी लोग पूर्ण विश्वास रखते है।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है और अगर उनको कोई छोटा मोटा मुद्दा मिलता है तो वह उस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते है परंतु जब जनता के सामने असलियत आती है तो कांग्रेस बैकफुट पर नजर आती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह हाल पूरे देश भर में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश की छवि को खराब करने का काम करते हैं वही उन्हीं के पद चिन्हों पर कांग्रेस के स्थानीय नेता भी काम कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि कांग्रेस के नेता प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल की भूमिका के तहत काम करे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष बादल प्रकाश मुकेश दलाई अधिशासी अधिकारी राजेश मैथानी एमबीडीए सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज नगर अभियंता वेद प्रकाश बदानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, फहराया राष्टीय ध्वज

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विद्या मंदिर में कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण

ShareSendTweet
Previous Post

  मसूरी में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चलाया गया महा स्वच्छता अभियान

Next Post

टनकपुर में 341 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह, 135 लाख जारी

Next Post
टनकपुर में 341 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह, 135 लाख जारी

टनकपुर में 341 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह, 135 लाख जारी

ताजा खबरे

  • मसूरी में गांधी चौक पर मंत्री गणेश जोशी ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, फहराया राष्टीय ध्वज
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई
  • मसूरी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विद्या मंदिर में कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण
  • मसूरी में अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से कराया रूबरू
  • मसूरी पालिका में  कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को 4 साल से  नहीं मिली वर्दी, कर्मचारियों में भारी आक्रोष

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In