Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्यवाही का ग्रामीणों ने किया विरोध, हाइवे किया जाम

कई किलोमीटर का लगा जाम, लोग परेशान

Sunil Sonker by Sunil Sonker
December 4, 2022
मसूरी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्यवाही का ग्रामीणों ने किया विरोध, हाइवे किया जाम
Share on FacebookShare on Whatsapp

मसूरी में जिला प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी देहरादून मसूरी मार्ग पर सड़क किनारे हो रखे अवैध अतिक्रमण और निर्माण को भारी विरोध के बाद जेसीबी से  घ्वस्त कर दिया ग्रामीणों ने प्रशासन की करवाही का विरोध कर मसूरी देहरादून रोड पर जाम लगा दिया। जिससे मार्ग के दोनो ओर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया जिससे पर्यटकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही ग्रामीणों और एडीएम प्रषासन डा षिव कुमार बरनाल के साथ तीखी नौकझौक भी हुई।


सभासद गीता कुमाई भी ग्रामीणों के समर्थन के लिए कोलूखेत पानी वाले बैंड पहुंची और प्रशासन व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारे बाजी की ओर आरोप लगाया की प्रशासन द्वारा सड़क किनारे दुकान बना कर रोजी रोटी चलाने वालो का उत्पीड़न कर रही है उनका अतिक्रमण और अवैध के नाम पर  दुकानों को तोड़ने का काम कर रही है जो नियमनुसार गलत है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए द्वारा निर्माण को घ्वस्त करने से पहले नोटिस नहीं दिए गए । उन्होंने कहा वह ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी चाहें उनको ग्रामीणों को न्याय दिलाने को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। ग्रामीणों ने कहा एमडीडीए द्वारा उनके साथ धोखा किया है उन्होंने कहा कि उनकी दुकान और मकान को पूर्व में सीज किया गया था पर शनिवार को एमडीडीए और प्रशासन की टीम ने बिना किसी नोटिस के ध्वस्त कर दिया गया है जो न्याय उचित नहीं है

उन्होंने कहा कि वह एमडीडीए के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग करेंगे। सीओ नीरज सेमवाल ने कहा की अवैध निर्माण और अतिक्रमण को प्रशासन की कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल और आस पास के थानों की पुलिस तैनात की गई है वही ग्रामीणों द्वारा मसूरी देहरादून मार्ग पर जाम लगा दिया था जिसके कारण कुछ समय के लिए लोगो को असुविधा उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा की ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को खुलवा दिया गया था वही कानून का उल्लंघन करने वह सरकारी काम में व्यवधान उत्पन्न करने वालो के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।


एसडीएम सदर नरेश चंद दुर्गापाल ने कहा कि एक माह पूर्व मसूरी देहरादून मार्ग पर सड़क किनारे हो रखे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चिंहिकरण का काम कर लोगों को चिन्हित अतिक्रमण और निर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए थे परंतु उसके बाद भी लोगों द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया। जिसको हटाने को लेकर शुक्रवार से कार्रवाई की थी और षनिवार को कार्यवाही जारी रहीं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा अवैध रूप अवैध और असुरक्षित रूप से बड़े बडे निर्माण को लोहे के गाटर और पाइपों के माध्यम से किया गया है जिससे कभी भी जान माल का खतरा हो सकता हैं। उन्हाने बताया कि जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह के निर्देशों के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर सडक किनारे हो रखे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

उन्होने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा 2018 में सड़क किनारे हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई थी परंतु चालान के बाद भी लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्माण जारी रखा। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर हो रखे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है शुक्रवार को कई बड़े अतिक्रमण और निर्माण को तोड़ा गया है वहीं शनिवार को भी 9 बड़े निर्माण को ध्वस्त किया गया है वह अन्य अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, बलबीर सिंह, एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी,नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान,  मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी अरुणा रावत के समर्थन में किया रोड शो

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक 

Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक 

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In