Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

 मसूरी में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में जमकर थिरकीं महिलाएं

Sunil Sonker by Sunil Sonker
October 12, 2022
 मसूरी में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में जमकर थिरकीं महिलाएं
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएषन के द्वारा मसूरी में श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में करवा चौथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग कर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी।
इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही जिसमें महिलाओं ने विभिन्न डिजाइन की मेहंदी रचाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। नृत्य और गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य और सांस्कृतिक गीत गाये।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएषन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएषन द्वारा समय समय पर सभी त्योहारों को धूमधाम के साथ मनाया जाता है वह करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं की बडी संख्या में भागीदारी से वे काफी उत्साहित हैं । उन्होने कहा कि मसूरी में सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
स्थानीय निवासी विजयलक्ष्मी और रेनू अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ का पर्व पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है उन्होंने कहा कि करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए विशेष महत्व रखता है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. मसूरी में बड़ी संख्या में महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी हैं. कोरोना काल में पहली बार महिलाओं का करवा चौथ का पर्व हो रहा है। करवा को लेकर नवविवाहित महिलाओं में भी उत्साह है। पति भी अपनी पत्नियों को कुछ उपहार देने की सोच रहे हैं। वहीं महिलाएं भी अपने पति की सुरक्षा के लिए पहली बार व्रत रखेंगी। इस दौरान मसूरी के बाजारों में महिलाएं करवा चौथ के व्रत के लिए खुद को सजाने के लिए और चीजों की भी खरीदारी करती नजर आईं.
इस दौरान महिलाओं ने व्रत की तैयारियों से जुड़ी दिलचस्प यादों का भी जिक्र किया. शिवानी पहली बार उपवास कर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को व्रत संबंधी सामग्री खरीदी। हाल ही में हुई शादी के बाद वह व्रत को लेकर उत्साहित हैं। राजश्री ने बताया कि वह पिछले 20 साल से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि करवा चौथ का महिलाओं के लिए विशेष महत्व है कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. उसने बताया कि 20 साल पहले पड़ोस की मौसी ने व्रत के लिए प्रोत्साहित किया था। तब से यह सिलसिला अनवरत जारी है। राजलक्ष्मी का कहना है कि इसके लिए उन्होंने खास तैयारी की है। उन्होंने करवा में स्पेशल लहंगा सूट लिया है। इस बात को लेकर वह और भी खुश हैं कि वह बिना पानी के व्रत रखेंगी।इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागिंदर उनियाल, पुष्पा पडियार, चद्रकला सयाना, सुष्मीता रावत, गंगा देवी, राजेश शर्मा, भावना गोस्वामी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में आयोजित जागरण में किया प्रतिभाग 

Next Post

उत्तराखंड लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने मसूरी में किया गाने का शूट

Next Post
 मसूरी में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में जमकर थिरकीं महिलाएं

उत्तराखंड लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने मसूरी में किया गाने का शूट

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In