
मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला मोर्चा देहरादून महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में मसूरी के ग्रीन चौक पर एकत्रित हुए और नारी शक्ति वंदन बिल लागू होने पर जमकर खुशी मनाई वह एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की.महिला मोर्चा द्वारा एक होटल के सभागार में नारी शक्ति वंदन बिल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया . महिला मोर्चा की देहरादून महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने वाला बिल पीएम मोदी ही लेकर आएं. क्योंकि अब 33 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ महिलाओं को मिलेगा. भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में महिलाएं अब सशक्त होगी. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश कर महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को परिलक्षित कर दिया है।

यह महिला आरक्षण बिल संसद में पेश कर नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नए संसद भवन में नारी शक्ति को संबल प्रदान किया है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी बहने प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि नमन वंदन करती हूं। इस मौके पर नीधि बहुगुणा, नमिता कुमाई, मंजू चौहान, पुष्पा पुंडीर, प्रोमिला नेगी, रीता खुल्लर, नमिता खरे, राधा आंनद, मीना नेगी, विनिता तेलवाल, अनिता सक्सेना, बर्फी देवी, राजेश्वरी नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।