हज से पहले ‘तैयारी और तालीम’, मसूरी में हाजियों के लिए विशेष ट्रेनिंग, भाईचारे की दुआओं के साथ रवाना होने की तैयारी

Blog
 Image


पर्यटन नगरी मसूरी में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए एक खास पहल देखने को मिली। बूढ़ी गांव स्थित मदरसे में हाजियों के लिए ‘ट्रेनिंग एवं गाइडेंस सेंटर’ का आयोजन किया गया, जहां उन्हें हज यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी और धार्मिक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में हाजियों को बताया गया कि यात्रा के दौरान किन धार्मिक नियमों का पालन करना है, किन जरूरी सामानों को साथ रखना है और स्वास्थ्य और सुरक्षा का कैसे ध्यान रखना है इन सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि हाज यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यह कार्यक्रम हाजियों को जागरूक और तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष यास्मीन आलम ने हज यात्रा के हर चरण इहराम से लेकर अराफात और तवाफ तक की बारीकियों को समझाते हुए हाजियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान हाजियों की खिदमत करते हुए उन्हें नमाज अदा करने के लिए जानमाज़ और धार्मिक महत्व की तस्वीरें (तसबीर) भेंट स्वरूप दी गईं। यह पहल हाजियों के लिए भावनात्मक और धार्मिक रूप से विशेष मानी गई। हाजियों ने इस अवसर पर देश और प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की दुआ की जो इस आयोजन को कार्यक्रम में मौलाना इरशाद, नईम सेफी, सरफराज सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे और हाजियों को शुभकामनाएं दीं।