मसूरी में खाई में फंसे सांड का रेस्क्यू, पालिका व फायर टीम ने जान जोखिम में डाल बचाई जान

Blog
 Image


म्सूरी में मंगलवार सुबह एक सांड के खाई में फंस जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांड किसी तरह नीचे खाई में चला गया था, लेकिन वहां से वापस ऊपर आने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। काफी देर तक संघर्ष करने के बाद वह वहीं फंस गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वार्ड सभासद रूचिता गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही सभासद रुचिता गुप्ता ने तुरंत नगर पालिका परिषद की टीम को मौके पर भेजा। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई की गहराई और कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने जान जोखिम में डालकर सांड को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की। करीब लंबे प्रयास के बाद रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और सांड को सकुशल ऊपर लाया गया। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. बिष्ट और उनकी टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिन्होंने सांड की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में नगर पालिका, फायर ब्रिगेड, पशु चिकित्सक टीम और स्थानीय नागरिकों के समन्वय ने एक मिसाल पेश की। सभासद रुचि गुप्ता ने सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सूचना और संयुक्त प्रयासों के कारण एक बेजुबान जानवर की जान बचाई जा सकी।