रविवार को भी जारी रही सेवा, नैनबाग में केवाईसी शिविर लगाकर इंडियन गैस ने दिखाई तत्परता, 230 उपभोक्ताओं का हुआ पंजीकरण

Blog
 Image


पर्यटन नगरी मसूरी से जुड़े जौनपुर क्षेत्र के नैनबाग में रविवार को भी गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन गैस से जुड़ी मसूरी गैस सेवा द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने दस्तावेज अपडेट कराए और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। रविवार का अवकाश होने के बावजूद गैस एजेंसी द्वारा शिविर लगाकर यह संदेश दिया गया कि शिविर में न केवल केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई, बल्कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी सिस्टम में अपडेट किए गए, जिससे भविष्य में गैस सेवाओं से जुड़ी सूचनाएं समय पर मिल सकें। एक ही दिन में लगभग 230 उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरा किया गया। मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन भी बड़े स्तर पर किया गया। यह आंकड़ा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और सहभागिता को दर्शाता है। प्रबंधक प्रदीप सती ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं को डीएससी (डिजिटल/डिस्ट्रीब्यूटर सिस्टम कनेक्टिविटी) से जुड़ी जानकारी, गैस उपयोग से जुड़े सुरक्षा मानक, सरकार की नई गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि उपभोक्ता जागरूक रहें और किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बच सकें। इस अभियान में प्रबंधक प्रदीप सती स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ नरेंद्र गोसाईं, सचिन नेगी, गणेश नौटियाल ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाया। गैस सेवा प्रबंधक प्रदीप सती ने साफ किया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य केवल कागजी प्रक्रिया पूरी करना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को जागरूक करना और अनावश्यक पैनिक से बचाना भी है।