एसडीएम के आदेश पर कार्रवाई, बढ़ते अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त
मसूरी। मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। टिपरीधार क्षेत्र में श्री निखिल सिकांध द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया गया।यह कार्रवाई संयुक्त सचिव और एसडीएम राहुल आनंद के आदेश पर की गई। एसडीएम मसूरी राहुल आंनद का कहना है कि मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था, जिसके चलते नियमानुसार इसे सील किया गया।उन्होने साफ किया है कि जो भी व्यक्ति बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर निर्माण करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। मसूरी के स्थानीय निवासियों ने कहा कि मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में अनियंत्रित निर्माण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि भूस्खलन और अन्य आपदाओं का खतरा भी बढ़ाता है। मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, जूनियर इंजीनियर अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव और इंदर देव नौटियाल के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

